~~ कुछ इस्लामिक जानकारी ~~
बन्धुओं, भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहाँ पर सभी धर्मों के लोग साथ साथ रहते हैं। साथ साथ रहते हुए आजकल कुछ मतभिन्नता बढ़ चली है। विशेषतः हिन्दू और इस्लाम धर्मावलाम्बियों के मध्य प्रचुरता से ऐसा हो रहा है।
इस सूत्र के माध्यम से अंतरजाल से प्राप्त कुछ ऐसे प्रश्न एवं उनके उत्तर मैं प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जिनके विषय में हमेशा से जिज्ञासा बनी रहती है। यहाँ पर मैं यह बड़ी विनम्रता से कहना चाहूँगा कि कृपया इस पर किसी भी प्रकार के प्रश्नोत्तर ना करें। इसे एक धर्म विशेष की तरफ से जानकारी के तौर पर पढ़ें और समझें। सूत्र में निहित विचारों को ग्रहण करना या न करना व्यक्तिगत मामला हो सकता है।
मुस्लिम सदस्यों से अनुरोध है कि यदि उन्हें कुछ भी गलत प्रतीत हो तो कृपया प्रबंधन को सूचित करें ताकि उस पर उचित कार्यवाही की जा सके।
|