चेचन्या की राजधानी में फायरिंग, नौ की मौत
ग्रोजनी: रूस के उत्तरी काकेशस गणराज्य चेचन्या में सुबह गोलीबारी में तीन यातायात पुलिस अधिकारियों और छह बंदूकधारियों की मौत हो गई। क्रेमलिन द्वारा नियुक्त नेता के सख्त शासन ने इस क्षेत्र में स्थिरता का जो मुलम्मा चढ़ा रखा था, इस घटना ने उसकी कलई खोल दी। सुरक्षा अधिकारियों और चेचन्या के नेता ने बताया कि कई कारों में सवार उग्रवादियों ने राजधानी ग्रोजनी की एक चौकी पर गोलीबारी कर यातायात पुलिस के तीन अधिकारियों की हत्या कर दी।