01-07-2013, 01:37 PM
|
#7
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: क्या आप जानते हैं ?
- कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर है।
- रॉकेटों का सामरिक प्रयोग पहली बार चीन ने १२३२ में मंगोलों के खिलाफ़ किया था।
- २६ जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है जो १७८८ में आस्ट्रेलिया के ब्रिटिश उपनिवेश बनने का उत्सव है।
- कि विश्व की सबसे लंबी नदी नील का स्रोत विक्टोरिया झील है।
- मिस्र में १३८ पिरामिड हैं लेकिन इनमें से गीज़ा का सिर्फ एक विशालकाय पिरामिड ही विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में है।
- भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की अभिकल्*पना पिंगली वैंकैया नामक एक युवक ने सन १९२१ में की थी।
- भारत में ५०० से अधिक वन्य प्राणी अभयारण्य हैं, जिसमें से २८ बाघ संरक्षण के लिए आरक्षित हैं।
- हिंदी का सबसे पहला उपन्यास नूतन ब्रह्मचारी १८८६ में सुप्रसिद्ध हिंदी गद्यकार बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखा गया था।
- पटना से हाजीपुर गंगा नदी पर बना महात्मा गांधी सेतु दुनिया का सबसे लम्बा एक ही नदी पर बना सड़क पुल है।
- कथाकार प्रेमचंद ने एक फिल्म की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म १९३४ में मजदूर नाम से बनी थी।
- डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिंदी साहित्य में डी. लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विद्यार्थी थे।
|
|
|