15-04-2017, 11:25 PM
|
#2
|
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29
|
Re: कहानी का रूपान्तरण
वैसे तो लैला-मजनू, रोमियो-जूलियट, हीर-राँझा, नल-दमयन्ती जैसी तमाम ऐतिहासिक प्रेम कहानियाँ हैं तथा इन प्रेम कहानियों के अतिरिक्त भी तमाम प्रेम कहानियाँ हैं जो समय-समय पर घटित होती रही हैं, किन्तु हमारी राय में इन सभी कहानियों से बेहतरीन ऐतिहासिक कहानी है वर्ष 1959 में घटित 'कमाण्डर के० एम० नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार' के मुकदमे की।
इस सत्यकथा में के० एम० नानावटी ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी थी। अति साधारण दिखने वाली इस कहानी में हत्या के पीछे छिपा उद्देश्य इतना भावनात्मक (Emotional) है कि यह कहानी आज भी सभी प्रेम कहानियों के शीर्ष पर विराजमान है। इस कहानी की विशिष्टता इसी बात से समझी जा सकती है कि एक आँग्ल-भारतीय उपन्यासकार इंदिरा सिन्हा ने नानावती के मुकदमे को आधार बनाकर 'दि डेथ ऑफ मिस्टर लव' नामक एक अँग्रेज़ी उपन्यास लिखा।
|
|
|