Re: लेखकों व कलाकारों की अजीबो-गरीब आदतें
लियोनार्ड द विंची: सुलेख दायें से बायें
विख्यात लेखक और कलाकार लियोनार्ड द विंची के लिखे अक्षर कुछ गिने-चुने विशेषज्ञ ही पढ़ और समझ पाते थे। वह औरों की भांति बाएं से दाएं न लिखकर, दाएं से बाएं लिखते थे।
अलेक्जेंडर ड्यूमा: रंग बिरंगे कागज़
फ्रांस के प्रसिद्घ लेखक अलेक्जेंडर ड्यूमा को रंग-बिरंगे कागजों की सनक थी। वह उपन्यास नीले कागज पर, कविता पीले कागज पर और लेख गुलाबी कागज पर लिखा करते थे।
|