शिखर धवन
धवन ने पिछले साल ही साउथ अफ्रीका में 248 रन की पारी खेली। टेस्ट मैच में भी उन्होंने टी-20 स्टाइल में डेब्यू किया। धवन में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के सभी चार गुण नजर आते हैं।
1. जबरदस्त स्ट्राइक रेट
पिछले 2 सालों में शिखर धवन उन चुनिंदा चार बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने 100 प्लस के स्ट्राइक रेट से 5 या उससे अधिक वनडे शतक लगाए हैं। 2010 के बाद 2013 में हुई वापसी के बाद से उनका औसत स्ट्राइक रेट 92.86 का रहा।
2. तकनीक
शिखर धवन की तकनीक का लोहा पूर्व दिग्गज भी मानते हैं। उनकी तकनीक से प्रभावित होकर ही सिलेक्टर्स ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका दिया था। धवन ने सिर्फ भारतीय ही नहीं, विदेशी मैदानों पर भी कमाल दिखाया है। वनडे में बनाए 6 में से तीन शतक उन्होंने इंडिया से बाहर बनाए। यह उनकी सॉलिड टेक्नीक का प्रमाण है।
3. कंसिस्टेंसी
करियर की 6 वनडे सेंचुरी में धवन का स्ट्राइक रेट 105.06 का रहा। करियर की 48 वनडे पारियों में से 17 में उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया है।
4. स्टेमिना
शिखर धवन लंबी पारियां खेलने का माद्दा रखते हैं। रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड धवन ने ही तोड़ा था। यह उनकी फिटनेस को दर्शाता है।