11-12-2014, 03:18 PM
|
#2
|
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33
|
तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लिखा एक इतिहाì
तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लिखा एक इतिहास तिरंगे के नाम
चेन्नई। भारत ने मानव श्रृंखला से सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
यह राष्ट्रीय ध्वज एक एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे अभियान माई फ्लैग-माई इंडिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में बनाया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन क्वांटा जी और रोटरी क्लब के तत्वावधान में नंदनम स्थित वाईएमसीए ग्राउंड्स में रविवार को हुआ। यहां विश्व का सबसे बड़ा ह्यूमन नेशनल फ्लैग बनाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया गया।
सभी लोगों ने उम्र, लिंग, धर्म, जाति एवं पंथ की भावना से ऊपर उठकर इसमें भाग लिया। इससे पहले यह रिकार्ड पाकिस्तान के स्पोट्र्स क्लब ऑफ लाहौर के नाम था।
-1.5 लाख लोगों ने लिया अभियान में हिस्सा
-50 हजार से अधिक लोगों ने मिलकर बनाया राष्ट्रीय ध्वज
-28,957 लोगों ने लाहौर में बनाया था राष्ट्रीय ध्वज
|
|
|