View Single Post
Old 03-07-2013, 02:14 PM   #24
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

जुलाई २०१२ में देश/विदेश में घटी प्रमुख घटनाएँ (Major Events of India and World of July 2012) की प्रमुख घटनाएँ
देश की प्रमुख घटनाएँ जुलाई २०१२
१- भारत और पाकिस्तान बने अन्डर १९ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के संयुक्त विजेता |
२- पश्चिमी घाट पर्वतीय श्रृंखला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूचि में शामिल |
३- अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जारवा आदिवासियों की बस्ती को मिला विशेष क्षेत्र का दर्जा |
४- भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की वार्ता नई दिल्ली में सम्पन्न |
५- कर संधि में सुधार का मोरीशस ने दिया भारत को आश्वासन |
६- मायावती के खिलाफ आय से अधिक संम्पत्ति रखने का मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा ख़ारिज |
७- उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में १२ नगर निगमों में से ९ पर भाजपा की जीत |
८- टाइम मैगजीन ने मनमोहन सिंह को बताया ‘उम्मीद से कम सफल’ प्रधानमन्त्री |
९- देश की पांच शहरों में प्रयोगिक तौर पर प्लास्टिक के नोट शीघ्र लॉन्च करने की आरबीआई की घोषणा |
१०- विदेश से पैसा भेजने पर सेवा कर नही लगाने की सरकार की घोषणा |
११- सिंगापुर के प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में वार्ता |
१२- प्रसिद्ध पहलवान और अभिनेता दारा सिंह का निधन ; जगदीश शेट्टर बने कर्नाटक नये मुख्यमंत्री |
१३- परमाणु हथियार लके जाने में सक्षम अग्नि -१ मिसाइल का सफल परिक्षण |
१४- हामिद अंसारी दुबारा यूपीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित |
१५- रिलायंस को पछाड़ एचडीएफसी बना देश का दूसरा बड़ा कारोबारी समूह |
१६- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान को भेजा क्रिकेट सीरिज खेलने का न्योता |
१७- रूस के उप प्रधानमन्त्री दमित्री रोगोजिन की विदेश मंत्री एस० एम्० कृष्ण से नई दिल्ली में वार्ता |
१८- बोलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन |
१९- राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी मतदान |
२०- भाजपा नेता जसवंत सिंह ने किया उपराष्ट्रपति पद के लिय नामांकन |
२१- मारुती के मानेसर प्लांट में तालाबंदी की घोषणा |
२२- प्रणब मुखर्जी भारत के १३वे राष्ट्रपति निर्वाचित |
२३- नेताजी सुभाष चंद बोस की सहयोगी कैपटन लक्ष्मी सहगल का निधन |
२४- सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में टाइगर रिजर्व के कोर जोन में टूरिस्ट गतिविधियों पर लगाई रोक |
२५- प्रणब मुखर्जी ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ |
२६- अमिताभ बच्चन ने लन्दन ओलंपिक की मशाल दौड़ में लिया भाग |
२७- डीएनए रिपोर्ट के आधार पर नारायण दत्त तिवारी रोहित शर्मा के जैविक पिता घोषित |
२८- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का असम के कोकराझार में दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा |
विदेश की प्रमुख घटनाएँ जुलाई २०१२
१- स्पेन ने इटली को हराकर लगातार दूसरी बार जीता यूरो कप फूटबाल ट्रुनामेंट |
२- एनरिके पेना निएतो मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित |
३- ईरान द्वारा शाहब -३ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परिक्षण |
४- सर्न के वैज्ञानिक का गॉड पार्टीकल या हिग्स बोसोन की खोज का दावा |
५- मैक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव के वोटो की दुबारा गिनती कराने की घोषणा |
६- इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में प्रस्ताव पारित |
७- लीबिया में ६० साल बाद संसदीय चुनाव के लिय ८० फीसदी मतदान |
८- रोजर फेडरर ने एंडी मरे को हराकर जीता सातवाँ विम्बलडन एकल ख़िताब |
९- फलस्तीनी राष्ट्रपति ने दी पूर्व राष्ट्रपति यासर अराफात के शव परिक्षण की इजाजत |
१०- रोमोनिया में निलंबित राष्ट्रपति बासेस्कू ने हस्तांतरित की सत्ता |
११- आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक नॉमपेन्ह में सम्पन्न |
१२- श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीती टेस्ट सीरिज |
१३- दक्षिण चीन सागर पर नॉमपेन्ह में आसियान और चीन की बैठक बेनतीजा समाप्त |
१४- सविंधान लागू करने के लिय बनाई नेपाली दलों ने नई रणनीति |
१५- सुनीता विलियम्स दो अन्य यात्रियो के साथ साथ अन्तरिक्ष में खाना |
१६- रोजर फेडरर ने तोडा २८६ समाप्त तक नंबर वन बने रहने का पीट सैम्प्रास का विश्व रिकार्ड |
१७- अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पहुंची सुनीता विलियम्स |
१८- सीरिया के रक्षा मंत्री जनरल राजेहा की विस्फोट में मौत |
१९- संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के खिलाफ प्रतिबन्ध के प्रस्ताव पर रूस और चीन का वीटो |
२०- अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में ६५ करोड़ डॉलर की कटौती |
२१- पाकिस्तानी के वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले में ९ की मौत |
२२- हाशिम अमला बने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ़्रीकी खिलाडी |
२३- सीरिया की रासयनिक हथियार का इस्तेमाल की धमकी |
२४- ह्शाम कंदील मिश्र के नये प्रधानमन्त्री नियुक्त |
२५- म्यांमार में विपक्ष की नेता आंग सां सू की ने संसद में दिया पहला भाषण |
२६- गूगल ने न्यूयार्क में पेश की सौ गुना तेज इंटरनेट सेवा |
२७- ३०वे लंदन ओलंपिक खेलो की रंगारंग शुरुआत |
२८- सीरिया में सेना का एल्ल्पो शहर में विद्रोहियों पर भीषण हमला |
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote