View Single Post
Old 21-01-2015, 06:24 PM   #2
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: Beti - Dikri - Daughter

Quote:
Originally Posted by Shikha sanghvi View Post

.... Aaj...jaha tak humne is duniya ko samja hai, jana hai, usse nari ka itna sanman nahi hai..aakhir kyo.....vo har furz ko bakhubi nibhati hai...fir bhi janam se lekar aakhri saanso tak vo kisi na kisi baat ke liye jamane se ladti raheti hai, kabhi insaf ke liye, to kabhi apne parivar ko khush rakhne ke liye, kabhi khud ki raksha ke liye to kabhi kisi or ke liye.....

Ye samaj kab beti ke pyar ko , nari ke durd ko mahesus karega...ye to huem pata nahi...par hum sab milkar koshish to kar hi skte hai....
आपने सुमधुर काव्यात्मक शैली में नारी के विभिन्न रूपों का और विशेष रूप से एक बेटी के रूप में उसकी छवि का बहुत सुंदर वर्णन किया है. इसकी जितनी प्रशंसा की जाये वो कम है. आपका बहुत बहुत धन्यवाद, शिखा जी.

आपने उद्धृत पंक्तियों में यह बताया है कि हमारे समाज में अपने तमाम गुणों के बावजूद, जिनका उल्लेख आपने अपने लेख में बखूबी किया है, बेटी विभिन्न स्तरों पर किसी न किसी प्रकार का संघर्ष करती नज़र आती है. उसकी यह जद्दोजहद कब तक जारी रहेगी? और कब तक समाज में उसे वह स्थान व सम्मान मिल पायेगा जिसकी वह अधिकारी है? यह एक यक्ष प्रश्न है.

अपने आलेख में आपने स्वयं संकेत दे दिया है कि उपरोक्त प्रश्न या समस्या का समाधान भविष्य के गर्भ में छिपा है लेकिन हम सब मिल कर एक सार्थक कोशिश तो कर ही सकते हैं. इस कोशिश के पहले कदम के रूप में पहले तो हम अपने अपने गरेबान में झाँक कर इस समस्या का निदान तथा इलाज ढूंढें. अपनी सोच को positive बनाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनायें. यह कठिन काम है, लगातार अभ्यास करना होगा. दूसरे हम अपने संपर्क में आने वाले व्यक्तियों या व्यक्तियों के समूह को धीरे धीरे अपना mindset बदलने के लिए प्रेरक (catalist) का काम कर सकते हैं. इसी प्रकार समाज की विभिन्न इकाइयाँ, प्राथमिक से ले कर उच्च स्तर तक की शैक्षिक संस्थायें तथा संबंधित सरकारी इदारे भी इस दिशा में अनवरत प्रयास करें तो वह दिन दूर नहीं जब इस दिशा में हमारा सपना पूरा होगा.

__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote