Re: IPL-7 updates
बेंगलुरु. यहां आईटीसी गार्डनिया होटल में आईपीएल-7 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। युवराज सिंह शुरुआती दौर में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा।
युवी आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने गौतम गंभीर द्वारा 2011 में बनाए 11.04 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गंभीर को केकेआर ने 2.4 मिलियन डॉलर (11.04 करोड़ रु) में खरीदा था।
सिर्फ युवराज ही नहीं, दिनेश कार्तिक ने भी गंभीर को 12.5 करोड़ के साथ पीछे छोड़ दिया।
टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदना बंद सा कर दिया है। हालांकि, नीलामी जारी है, लेकिन फ्रेंचाइजी कल होने वाली अनकैप्ड प्लेयर्स की नीलामी के लिए पैसा बचा रहे हैं। सबसे कम रकम बेंगलुरु की टीम के पास बची है।
----> फाइनल सेशन में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के मैट हेनरी को खरीददार मिला। उन्हें चेन्नई की टीम ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा।
किसके पास बचा है कितना पैसा और कितने खिलाड़ियों का है कोटा?
कोलकाता - 6 खिलाड़ी - 9.00 करोड़ रु.
दिल्ली - 3 खिलाड़ी - 8.6 करोड़ रु
पंजाब - 4 खिलाड़ी -14.20 करोड़ रु.
चेन्नई - 3 खिलाड़ी - 2.9 करोड़ रु.
मुंबई - 6 खिलाड़ी - 5.15 करोड़ रु.
बेंगलुरु - 4 खिलाड़ी - 1.8 करोड़ रु.
हैदराबाद - 3 खिलाड़ी - 8.4 करोड़ रु.
राजस्थान - 5 खिलाड़ी - 12.10 करोड़ रु.
खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला खरीददार-
महेला जयवर्धने, रॉस टेलर, नमन ओझा, मैथ्यू वेड, क्रेग कीस्वेटर, कुशल परेरा, डेविड हसी, एंजलो मैथ्यूज, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, रॉबिन पीटरसन, मुरली कार्तिक, नाथन मैक्कुलम और प्रवीण कुमार।
टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 500 प्लस खिलाड़ी नीलामी में उतरे हैं। इसमें कैप्ड के साथ अनकैप्ड प्लेयर्स भी शामिल हैं। एक बात और जो आईपीएल नीलामी में पहली बार है वह यह कि इस बार खिलाड़ी डॉलर में नहीं, रुपए में बिकेंगे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|