Re: IPL-7 updates
मार्क प्लेयर्स की ऑक्शन
मार्क प्लेयर्स के ऑक्शन में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं महेला जयवर्धने एकमात्र मार्क प्लेयर हैं जिन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। 13 तारीख को होने वाले नीलामी के दूसरे पार्ट में उनका नाम दोबारा से शामिल किया जाएगा।
वीरेंद्र सहवाग जैसे-तैसे नीलाम होने में सफल रहे। उन्हें लेकर फ्रेंचाइजियों में उत्साह काफी कम था। बमुश्किल वे 3.2 करोड़ रुपए तक पहुंच पाए।
---> मार्क प्लेयर्स में मुरली विजय सबसे पहले खिलाड़ी हैं जिन पर बोली लगी। दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई के बीच बोली की जंग हुई। दिल्ली ने मुरली को 5.5 करोड़ में खरीदा।
---> दूसरे खिलाड़ी रहे महेला जयवर्धने। 2 करोड़ का बेस प्राइज। किसी ने नहीं खरीदा।
---> तीसरे खिलाड़ी केविन पीटरसन। बोली जारी। हैदराबाद और चेन्नई के बीच बोली जारी। बोली 8 करोड़ तक पहुंची। सनराइजर्स ने बोली को 9 करोड़ तक पहुंचाया। दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड का यूज किया।
---> बेंगलुरु ने युवराज को 10 करोड़ रुपए में खरीद लिया था, लेकिन कोलकाता ने बीच में विरोध दर्ज करवाया। केकेआर ने भी हाथ खड़ा किया था जो कि नीलामी करवा रहे मेडले ने देखा नहीं। अब उनकी बोली 14 करोड़ तक पहुंच गई है। इस बार भी बेंगलुरु ने उन्हें खरीदा है।
---> जैक कैलिस पर बोली शुरू। चेन्नई ने लगाई 5.5 करोड़ रुपए की बोली। केकेआर ने राइट टू मैच कार्ड से खरीदा।
---> सहवाग को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.2 करोड़ में खरीदा। धीमी रही बोली। सबसे पहले उनके लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने बोली लगाई। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपना इंटरेस्ट दिखाया।
---> अगले खिलाड़ी डेविड वार्नर। बेस प्राइज 1.5 करोड़। सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.5 करोड़ में खरीदा।
---> अगले खिलाड़ी मिचेल जॉनसन। बोली 6.5 करोड़ तक पहुंची। किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
---> रणबीर कपूर ने निकाला जॉर्ज बैली का नाम। ऑस्ट्रेलियन स्टार को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.25 करोड़ में खरीदा
---> वेस्ट इंडीज के डैरेन सैमी। दिल्ली ने 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
---> फाफ डु प्लेसिस पर बोली। साउथ अफ्रीकी प्लेयर का बेस प्राइज 1.5 करोड़। चेन्नई ने राइट टू मैच कार्ड से 4.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
---> दिनेश कार्तिक अगले प्लेयर। 2 करोड़ बेस प्राइज। दिल्ली ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
---> ब्रेंडन मैक्कुलम अगले प्लेयर। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
---> माइक हसी। मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
---> अमित मिश्रा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.75 लाख रुपए में राइट टू मैच कार्ड से खरीदा।
---> अगले प्लेयर जहीर खान। बेंगलुरु ने शुरू की बोली। मुंबई इंडियंस ने 2.6 करोड़ रुपए ने खरीदा। जहीर के साथ ही मार्क प्लेयर्स की नीलामी खत्म। अगली कैटेगरी बल्लेबाज।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|