21-12-2013, 04:06 PM
|
#6
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: भूली बिसरी यादें वहीदा रहमान की :.........
वहीदा रहमान
विवाह :
सन 1963 में गुरु दत्त और वहीदा रहमान के बीच अनबन हो गयी और उनके बीच दूरी बढ़ गई। सन् 1964 में गुरु दत्त ने आत्महत्या कर ली। वहीदा रहमान ने 27 अप्रैल 1974 को कमलजीत सिंह, जो कि फ़िल्म शगुन (1964) में उनके साथ हीरो थे, से विवाह कर लिया।
पुरस्कार :
अभिनय के क्षेत्र में बेमिसाल प्रदर्शन के लिए उन्हें साल 1972 में पद्म श्री और साल 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ वहीदा रहमान को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी मिल चुका है।
नागरिक सम्मान
भारत के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित किए जाने पर बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान ने सिनेमा उद्योग में और काम करने की उम्मीद ज़ाहिर की है।
1972 - पद्मश्री
2011 - पद्म भूषण
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री :
1966 - फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - गाइड
1967 - बंगाल फ़िल्मी पत्रकार संघ पुरस्कार - तीसरी कसम
1968 - फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - नीलकमल
1971 - राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - रेशमा और शेरा
अन्य
1994 - फ़िल्म फ़ेयर लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड
2006 - एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार
वर्तमान में
आज भी वहीदा रहमान फ़िल्मों में सक्रिय हैं और भारतीय सिनेमा के स्वर्ण काल की याद दिलाती हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दीं। पति की मृत्यु के पश्चात वहीदा बैंगलोर छोड़कर मुंबई में अपने दो बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनका अभिनय सफर जारी है :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|