Re: खेल डेस्क
पाक के खिलाफ बेस्ट कप्तान
भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धौनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शनिवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराने के साथ धौनी ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ 10 वीं जीत दर्ज की।
यह किसी भी भारतीय कप्तानों में सर्वाधिक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था जिन्होंने 9 मैचों में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने शनिवार को पाक के खिलाफ वनडे में 50वीं जीत भी दर्ज की। महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ अबतक 17 मैचों में कप्तानी की है और उन्हें इनमें से 7 में हार का सामना करना पड़ा है।
धोनी के वनडे मैचों में अब तक 138 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 80 में उन्हें जीत मिली है जबकि 47 में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैच टाई रहे जबकि 8 का कोई परिणाम नहीं आया।
|