19-12-2013, 10:07 PM
|
#11
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: क्राइम न्यूज :.........
नहाती हुई महिलाओं का बनाता था वीडियो एक डॉक्टर की करतूत :.........
मुंबई। बॉम्बे हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की करतूत तो देखिये नहाती हुई महिला डॉक्टरों की अश्लील क्लिपिंग बनाने का आदी हो गया। हालांकि, जल्द ही उसके इस राज का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को 2 महिला डॉक्टरों की अश्लील क्लिपिंग बनाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। लेकिन, जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह सनसनीखेज मामला मुंबई में सामने आने के बाद डॉक्टरों में हडकंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहली बार 13 दिसंबर को एक महिला डॉक्टर का वीडियो बनाया। इस दौरान शक नहीं हुआ। लेकिन, जब 15 दिसंबर को एक दूसरी महिला डॉक्टर नहाने के लिए बाथरूम में गई तो उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाहर निकलने पर महिला ने देखा की डॉक्टर बाथरूम के पास खडा था। इस पर उसको शक हुआ तो डॉक्टर से पूछताछ शुरू कर दी। मोबाइल लेना चाहा तो उसने नहीं दिया और आरोपी घबरा गया। बस फिर क्या था उसका शक यकीन में बदल गया।
फिर एक दिन जब डॉक्टर मरीजों का चेकअप कर रहा था तो तीन-चार महिला डॉक्टरों ने उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल चेक करने पर नहाते समय फिल्माए गये सभी वीडियो मोबाइल में देख सभी के होश उड गये। उन्होंने तुरंत पुसि को सूचना दी और आरोपी डॉक्टर की घिनौनी करतूतों की पोल खोल दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसके जमानत पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की परीक्षा चल रही है और इसी आधार पर अभी उसे जमानत मिली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मोबाइल को सत्यता का पता लगाने के लिए लैब भेज दिया है :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|