बस में पिटाई: लड़कियों को मिलने वाले पुरस्कार पर हरियाणा सरकार ने लगाई रोक
वो लड़के जिन पर दो लड़कियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रत्*यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़के निर्दोष हैं। रोहतक. हरियाणा के रोहतक में चलती बस में लड़के को पीटने का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आई दो बहनों (आरती और पूजा) के केस में नया मोड़ आ गया है। हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी को लड़कियों को सम्मानित करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि मामले में सभी पक्षों को सुनने और पूरी जांच के बाद ही कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा।