View Single Post
Old 07-04-2011, 08:22 AM   #20
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: क्या है जन लोकपाल बिल !

अन्ना के समर्थन में आया बालीवुड

हजारे के समर्थन में बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियां उतर आई हैं। सोशल वेबसाइट ट्विटर पर हजारे के समर्थन में कई बड़ी हस्तियों ने लिखा है। बॉलीवुड में कॉरियोग्राफर फराह अली खान ने लिखा है कि हम अन्ना के साथ हैं, जन लोकपाल बिल के साथ हैं। अब समय आ गया है जब देश में संपूर्ण रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाएं और अगर 72 साल के अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ सकते हैं तो फिर हम क्यों नहीं! वहीं बॉलीवुड की एक और हस्ती प्रीतिश नंदी ने ट्विटर पर लिखा कि यह देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि अन्ना हजारे के समर्थन में आम लोग सड़कों पर उतर आए हैं। एक 72 साल का बुजुर्ग आमरण अनशन पर बैठा है ताकि हम लोगों को जगा सके। सुहेल सेठ ने ट्विटर पर लिखा है कि ये शर्म की बात है कि हमलोग राष्ट्रपति महात्मा गांधी के बारे में चर्चा करते हैं और एक सच्चे गांधीवादी को आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। सुहेल ने ट्विटर पर आगे लिखा कि अगर सरकार अन्ना हजारे की ओर नहीं केंद्रित होती है तो ये सरकार भ्रष्टाचार की, भ्रष्टाचार के लिए है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा कि जब कोई भ्रष्टाचार से लड़ रहा है तो मैं उस इंसान के तरीकों को जज नहीं करता, मैं उनके इरादे और कार्यों की सराहना करता हूं। मैं अन्ना हजारे के साथ हूं,
sagar - is offline   Reply With Quote