गीतिका को समर्पित गीतिका
गीतिका को समर्पित गीतिका
~~~
दिल को' करती है' हर्षित विधा गीतिका,
अब तो' सबको समर्पित विधा गीतिका।
~~~
है न चोरी का' डर या न खोने का' डर,
दिल के' पन्नों में' रक्षित विधा गीतिका।
~~~
हक मिला है इसे आज सम्मान का,
जाने' कब से थी' वंचित विधा गीतिका।
~~~
हम सभी ने स'म्हाला इसे प्यार से,
अब न होगी ये' खंडित विधा गीतिका।
~~~
ये तो' "आका'श" को भी पराजित करे,
सबकी' बन जाये' वंदित विधा गीतिका
गीतिका- आकाश महेशपुरी
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पता-
वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी"
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
कुशीनगर
उ प्र.
Last edited by आकाश महेशपुरी; 16-02-2016 at 04:42 PM.
|