Re: !!देहरादून( एक खूबसूरत शहर)!!
अर्थ व्यवस्था
देहरादून नगर का पिछले २० सालों में तेज़ विकास हुआ है। इसकी शैक्षिक पृष्ठभूमि और अंतर्राष्ट्रीय आय के कारण यहाँ प्रति व्यक्ति आय १८०० डॉलर है जो सामान्य भारतीय आय ८०० डॉलर से काफ़ी अधिक है। महानगर की ओर विकास के चरण बढ़ाते हुए इस नगर को देखना एक सुखद अनुभूति है। सॉफ्टवेयर टेक्नॉलॉजी पार्क (stpi) की स्थापना[१६] और स्पेशल इकोनॉमी ज़ोन (sez) के विकास के साथ ही यह नगर व्यापार और प्रौद्योगिकी के पूर्ण विकास की ओर बढ़ चला है। यहाँ एक विशेष औद्योगिक पट्टी का विकास किया गया है जिसके कारण देश विदेश के अनेक प्रमुख उद्योगों की अनेक इकाइयाँ यहाँ स्थापित होकर नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कंपनियों को दिये गए विभिन्न कर लाभ देहरादून के विकास में उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। दिल्ली से देहरादून तक बने बेहतर राजमार्ग के कारण यातायात की सुविधा बढ़ी है और आने वाले दिनों में बेहतर अर्थ व्यवस्था की आशा की जा सकती है। देहरादून मधु, फलों से बने शरबत, प्राकृतिक साबुन, तेल और शैम्पू जैसे कुदरती और जैविक उत्पादों के लिए भी मशहूर है। बासमती चावल का निर्यात यहाँ का एक प्रमुख उद्योग है। इसके अतिरिक्त यहाँ से फूलों और फलों का निर्यात भी होता है। स्थानीय स्तर पर कीमती चाय की खेती भी यहाँ होती है। क्वालिटी टॉफ़ी के नाम से प्रसिद्ध भारत का पहला टॉफी का कारखाना भी यहाँ लगाया गया है। आज भी वह यहाँ स्थित है। हाँलाँकि आज बहुत सी कंपनियाँ तरह तरह की टॉफ़ियाँ बनाने लगी हैं और सब यहाँ मिलती हैं पर क्वालिटी टॉफी का आकर्षण अभी है।
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..."
click me
|