View Single Post
Old 21-05-2011, 01:00 PM   #26
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?

क्या है दावा?
अमेरिका की एक मसीही संस्था, फ़ैमिली रेडियो के प्रमुख हेराल्ड कैंपिंग ने दावा किया है की बाईबल में इस बात के संकेत हैं कि 21 मई 2011 को ईसा मसीह का धरती पर दूसरा आगमन होगा, और वे लोगों के पाप-पुण्य का न्याय करेंगे। उस दिन सभी धर्मी जन स्वर्ग में बुला लिए जायेंगे। इसके साथ महाविनाश का दौर शुरू होगा और 21 अक्टूबर 2011 को दुनियां खत्म हो जाएगी।

दावा खारिज किया।
इधर, रेव्ह अरुण बरवा समेत कई मसीही धर्मगुरुवों ने इस दावे को खारिज कराते हुए कहा है कि यीशु के द्वितीय आगमन के समय की जानकारी परमेश्वर को छोड़ किसी को भी नहीं है। उनके पुत्र ईसा मसीह को भी नहीं। इसलिए, इसकी जानकारी किसी इन्सान को होना असंभव है।

क्या है आधार?
हेराल्ड कैंपिंग ने अपनी भविष्यवाणी के लिए बाईबल की पुस्तक उत्पति 7:4 को आधार बनाया है। उनके अनुसार, ईश्वर ने प्राण रक्षा के उपाय के लिए नूह को सात दिनों का समय दिया, वहीं हमें अपनी आत्मा की रक्षा के लिए सात हजार साल होने का संकेत भी दिया है।

बाईबल मे बताया गया है कि प्रभु का एक दिन हजार वर्ष और हजार वर्ष एक दिन के बराबर है, ईश्वर ने नूह के कलेंडर के दूसरे महीने के 17वें दिन नाव का द्वार बंद कर दिया था। उस दिन और 21 मई 2011 के बीच सात हजार साल का सटीक अंतर है। बिबलिकल कलेंडर में भी यह तिथि दूसरे महीने की 17वीं तारीख है। 21 अक्टूबर, फीस्ट ऑफ टेबरनेकल्स का अंतिम दिन, महाविनाश का दिन होगा।

पहले भी की है भविष्यवाणी।
हेराल्ड कैंपिंग ने इस तरह की भविष्यवाणी पहले भी की है। उस समय उन्होने कहा था कि सितंबर 1994 में दुनिया का अंत होगा। जब दावा गलत साबित हुआ, तब उन्होने कहा कि उनसे बाईबल के तथ्यों को समझने में भूल हुई।

साभार: प्रभात खबर, रांची - 21.05.2011

Last edited by arvind; 21-05-2011 at 01:06 PM.
arvind is offline   Reply With Quote