View Single Post
Old 08-03-2014, 05:39 AM   #1
आकाश महेशपुरी
Diligent Member
 
आकाश महेशपुरी's Avatar
 
Join Date: May 2013
Location: कुशीनगर, यू पी
Posts: 921
Rep Power: 23
आकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud of
Send a message via AIM to आकाश महेशपुरी
Default गीत- हैँ उलझते आज मेरे गीत से

गीत- हैँ उलझते आज मेरे गीत से
॰॰॰
हैँ उलझते आज मेरे गीत से
ये तेरे अंदाज दिल की भीत से
॰॰॰
तूँ जवाँ तेरी जवाँ मुस्कान है
इन गुलोँ की तुमसे ही पहचान है
पर तुझे मैँ छू नहीँ सकता कभी
जाने किसकी ऐ सनम तूँ जान है
मैँ बँधा हूँ आज उनकी प्रीत से-
हैँ उलझते आज मेरे गीत से
ये तेरे अंदाज दिल की भीत से
॰॰॰
तूँ रहे दिल की मेरे तस्वीर मेँ
जाने तुम किसकी लिखी तकदीर मेँ
वक्त मेरे आशिकी का खो गया
अब न आँखेँ डूबतीँ हैँ नीर मेँ
प्यार मत करना तूँ ऐसे मीत से-
हैँ उलझते आज मेरे गीत से
ये तेरे अंदाज दिल की भीत से
॰॰॰
जी करे तेरी अदा को चूम लूँ
और जुल्फोँ की घटा मेँ झूम लूँ
पर न जाने बात जँचती ये नहीँ
मैँ तेरी बाँहोँ मेँ दुनिया घूम लूँ
हार ही जायेँगे ऐसी जीत से-
हैँ उलझते आज मेरे गीत से
ये तेरे अंदाज दिल की भीत से...
गीतकार- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
9919080399

Last edited by आकाश महेशपुरी; 08-03-2014 at 02:43 PM.
आकाश महेशपुरी is offline   Reply With Quote