View Single Post
Old 30-03-2015, 10:32 PM   #5
Deep_
Moderator
 
Deep_'s Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38
Deep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond reputeDeep_ has a reputation beyond repute
Default Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!

अपना पहला इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन खिताब जीतने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि मेरे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया। फाइनल में थाइ खिलाड़ी रातनचोक इंतानोन को हराने के बाद हैदराबादी खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरे सिर पर बहुत बड़ा बोझ था। पिछले चार वर्ष से मैं इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कभी प्रीक्वार्टर फाइनल तो कभी क्वार्टर फाइनल में मुझे शिकस्त मिल रही थी। पहली बार मैं न सिर्फ फाइनल में पहुंची, बल्कि खिताब जीतने में भी कामयाब रही। इसलिए यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी आश्चर्यजनक रहा। पहले दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी और उसके बाद चैंपियन बनीं। यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ चरण है।’
Deep_ is offline   Reply With Quote