Re: अजब प्रश्न > गज़ब उत्तर
प्रश्न:
टेनिस के खेल में शून्य अंक को ‘लव’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
टेनिस के खेल की शुरुआत फ्रांस में हुई थी. जब शून्य के अंक को दिखाना होता था तो वहां पर एक गोला बना दिया जाता था. इसे देख कर लोगों को अंडा याद आ जाता था जिसे फ्रेंच में ‘ल्युफ़’ कहते हैं. जब वहां से यह खेल इंग्लैण्ड आया तो शून्य के लिए ‘ल्युफ़’ शब्द को ही स्वीकार कर लिया गया लेकिन स्थानीय प्रभाव के कारण ‘ल्युफ़’ शब्द बदल कर ‘लव’ हो गया.
|