12-02-2013, 12:47 PM
|
#12
|
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
|
Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
Quote:
Originally Posted by rajnish manga
21. बिनाका गीत माला में किशोर कुमार का कौन सा गीत सबसे पहले टॉप पर आया?
२२. किशोर कुमार के जीवन में उनका गीत ‘मेरे सपनों की रानी’ एक नया मोड़ ले कर आया. इस गाने के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. क्या आप बता सकते हैं कि फिल्मफेयर का दूसरा पुरस्कार उन्हें किस गीत के लिए मिला? उन्हें पार्श्व गायन के लिए कुल कितने फिल्मफेयर पुरस्कार मिले?
२३.प्रेम नाथ और नलिनी जयवंत पर फिल्माए गए दो युगल गीत किशोर कुमार द्वारा गाये गए थे. एक गीत उन्होंने क. लता जी के साथ गाया और दूसरा गीत ख़. शमशाद बेगम के साथ गाया. इन दोनों गीतों के बारे में बताइये?
२४. क्या आप बता सकते हैं कि आर.डी.बर्मन के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म अमर प्रेम का किशोर कुमार द्वारा गाया लोकप्रिय गीत ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ कौन से राग पर आधारित है?
२५. अमिताभ बच्चन पर फिल्माये गए गीत को पहचान कर फिल्म का नाम बताएं जिसकी आरंभिक पंक्तियाँ इस प्रकार हैं ‘क्या जानो, मैं हूँ कौन, मारा हुआ ज़िंदगी का’? यह फिल्म का टाइटल गीत भी था.
|
उत्तर इस प्रकार हैं:
२१. हाल कैसा है जनाब का
२२. दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा (फिल्म: अमानुष); कुल 8 फिल्मफेयर पुरस्कार
२३. क.कहाँ ले के जइयो राम जुल्मी नैना तथा
ख़. हम और तुम और हम
२४. राग ‘खमाज’
२५. बंधे हाथ (प्र. २५ का सही उत्तर दीपू जी द्वारा दिया गया)
Last edited by rajnish manga; 12-02-2013 at 09:39 PM.
|
|
|