Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
प्रश्न:
३१. किशोर कुमार और लता जी के गाये इस युगल गीत को खैय्याम ने संगीतबद्ध किया जिसने किशोर कुमार को उनका चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलवाया. फिल्म और गीत को पहचानें?
३२. संगीतकार नौशाद ने किशोर कुमार को केवल एक फिल्म में गाने का मौका दिया. फिल्म का नाम बताएं?
३३. ‘जीवन में हमसफ़र मिलते तो हैं ज़रूर, पर खो जाते चल के थोड़ी दूर’ यह गीत किशोर ने किस के संगीत निर्देशन में गाया?
३४. मनमोहन देसाई को गायक ही नहीं मानते थे. लेकिन इसे विडम्बना ही कहेंगे कि उनके ह्रदय के सबसे करीब जो फिल्म रही उसमे एक दो नहीं बल्कि किशोर कुमार के गाये चार-चार गीत शामिल थे. फिल्म का नाम और गीत बताएँ?
३५. कल्याण जी आनंद जी ने किशोर की आवाज़ का काफी प्रयोग किया परन्तु किशोर के लिए संगीतबद्ध एक ही गीत के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ. गीत बताएं?
|