17-02-2013, 03:28 PM
|
#18
|
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
|
Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
Quote:
Originally Posted by rajnish manga
प्रश्न:
३१. किशोर कुमार और लता जी के गाये इस युगल गीत को खैय्याम ने संगीतबद्ध किया जिसने किशोर कुमार को उनका चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलवाया. फिल्म और गीत को पहचानें?
३२. संगीतकार नौशाद ने किशोर कुमार को केवल एक फिल्म में गाने का मौका दिया. फिल्म का नाम बताएं?
३३. ‘जीवन में हमसफ़र मिलते तो हैं ज़रूर, पर खो जाते चल के थोड़ी दूर’ यह गीत किशोर ने किस के संगीत निर्देशन में गाया?
३४. मनमोहन देसाई को गायक ही नहीं मानते थे. लेकिन इसे विडम्बना ही कहेंगे कि उनके ह्रदय के सबसे करीब जो फिल्म रही उसमे एक दो नहीं बल्कि किशोर कुमार के गाये चार-चार गीत शामिल थे. फिल्म का नाम और गीत बताएँ?
३५. कल्याण जी आनंद जी ने किशोर की आवाज़ का काफी प्रयोग किया परन्तु किशोर के लिए संगीतबद्ध एक ही गीत के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ. गीत बताएं?
|
उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं:
उत्तर
३१. ‘हज़ार राहें मुड़ के देखें, कहीं से कोई सदा न आई’ (फिल्म: थोड़ी सी बेवफ़ाई)
३२. सुनहरा संसार (दीपू जी द्वारा सही उत्तर दिया गया)
३३. हेमंत भोंसले (दीपू जी द्वारा आंशिक उत्तर दिया गया)
३४. फिल्म: ‘आ गले लग जा’ के निम्नलिखित चार गीत:
तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई/ वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ/ अय मेरे बेटे/ ना कोई दिल में समाया.
३५. ‘मेरा जीवन कोरा कागज़’
Last edited by rajnish manga; 17-02-2013 at 03:32 PM.
|
|
|