Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
क्या आप जानते हैं कि –
निरूपा रॉय द्वारा अनेक धार्मिक और पौराणिक फिल्मों में काम करने के फलस्वरूप वे देवी के रूप में पहचानी जाने लगीं. इसी कड़ी में फिल्म ‘हर हर महादेव’ का नाम विशेष रूप उल्लेखनीय है. 1953 में ‘दो बीघा ज़मीन’ में अपने श्रेष्ठ अभिनय के कारण उनको अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुयी.बाद में 1955 में प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘मुनीम जी’ में पहली बार वे माँ की भूमिका में आयीं. उसके बाद तो उनके पास माँ के रोल वाले प्रस्ताव आने लगे. न चाहते हुए भी उन्होंने माँ और बहन के रोल करने शुरू कर दिए. फिल्म ‘जंजीर’ और ‘राम और श्याम’ में किये उनके अभिनय को कौन भुला सकता है.
और
निरूपा रॉय ने अपने पचास साल से अधिक के सक्रिय जीवन में लगभग 270 फिल्मों में काम किया जिनमे यह फ़िल्में उल्लेखनीय हैं –
हर हर महादेव/ दसावतार/ राम जन्म/ दो बीघा जमीन/ तीन बत्ती चार रास्ता/ गर्म कोट/ जनम जनम के फेरे/ अमर सिंह राठौर/ वीर दुर्गा दास/ लाल किला/ रानी रूपमति/ गुमराह/ पूर्व और पश्चिम/ दीवार/ मुकद्दर का सिकंदर आदि आदि.
Last edited by rajnish manga; 18-03-2013 at 06:04 PM.
|