View Single Post
Old 20-11-2017, 05:05 PM   #3
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर

इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर के सरनेम को करेंसी वाली चिल्लर से जोड़कर नोटबंदी के लिए बीजेपी को घेरने की कोशिश की थी. मानुषी की जीत के बाद थरूर ने निम्नलिखित ट्वीट किया था:

What a mistake to demonetise our currency! BJP should have realised that Indian cash dominates the globe: look, even our Chhillar has become Miss World!

(हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! बीजेपी को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है)

इसके प्रत्युत्तर में मानुषी ने कहा कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर की उस टिप्पणी को लेकर दुखी नहीं हैं, जिसमें थरूर ने उन्हें 'चिल्लर' कहा था. मानुषी ने ट्वीट किया, 'एक लड़की जिसने अभी दुनिया जीती है, वह किसी मजाकिया टिप्पणी को लेकर दुखी नहीं होगी. 'चिल्लर' का अर्थ खुले पैसे हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि चिल्लर शब्द में 'चिल' भी शामिल है.'

उनके इस उत्तर को बहुत प्रशंसा मिल रही है.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote