![]() |
#1 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() ![]() वाउ....आउ.....वाउ....आउ.....करते हुए उसने भागने की कोशिश तो की लेकिन उसकी पीठ पर एक और डंडा चीपका दिया गया। कुत्ता बुरी तरह भौंकने लगा और भौंकते हुए वह छोटी सी गली में ईधर से उधर भागने लगा।
__________________
|
![]() |
![]() |
![]() |
#2 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
"कौन है?"
"क्या हुआ?" कई आवाजें आई और दोपहरी मीठी नींद से उठ कर लोग बरामदे में आ गई। उन्हों ने देखा कि एक अच्छा-भला-चंगा आदमी डंडा लिए एक कुत्ते की जान के पीछे पड़ा है। कुत्ता गली के छोर से यु टर्न मार के वापस ईस तरफ दौडने लगा। वह आदमी भी उस के पीछे दौडा और डंडा कुत्ते को फेंक कर मारा। वापस कुत्ते की गला फाड फाड कर कराहने लगा। अगर मेनका गांधी यह सब देख लेती तो पक्का उस ईन्सान को फांसी की सज़ा दे देती!
__________________
Last edited by Deep_; 23-02-2015 at 01:13 PM. |
![]() |
![]() |
![]() |
#3 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
"अरे ओ भैया.." एक लुंगी वाला चिल्लाया "ये क्या कर रहे हो?"
"ये क्या हो रहा है? एक बेज़ुबान जानवर को क्युं पीट रहे हो? एक औरत दुसरी ओर से चिल्लाई। कुत्ता जब दुर एक दिवार को फांद कर भाग गया तब कहीं जा कर वह आदमी रुका। तब तक दो तीन लोग अपने मेन गेट का दरवाजा खोल सडक पर आ गए थे। "क्या बे? पागल हो गया है क्या?" अपनी लुंगी उठाते हुए शर्मा जी बोले। "ईसने मेरी बच्ची को काटा है।" वह आदमी अभी भी गुस्से से थरथरा रहा था। "अरे तो क्या हुआ यह तो कुत्ता है!" शर्मा जी ने लुंगी बांधते हुए बोले। "ईसमें ईतनी अक्ल थोडे ही होती है?" कोई ओर भी बीच में बोला। "कुत्ते को कितनी बुरी तरह पीटा!" एक औरते ने भी साथ दिया। ईस पर वह आदमी का गुस्सा दोगुना हो गया। "वह तुम्हारा कुत्ता है?" उसने औरत की और मुड कर उंगली दिखाते हुए पुछा। "न...नहीं मेरा तो नहीं है....ले...लेकिन" वह औरत जरा थरथर्राई। "ईनका नहीं मैरा है...अब बोल।" एक मोटा आदमी अकडी आवाज़ में बोला।
__________________
|
![]() |
![]() |
![]() |
#4 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() ![]() "तुम्हारा कुत्ता है?" "हां।" "तुम्हारा कुत्ता है?" "हां, बो...ल।" "अगर तुम्हारा कुत्ता है तो ईसे बांध कर क्युं नहीं रखा है?" "ईससे तुझे क्या लेना देना?" मोटे की मोटी आंखे ओर मोटी हुई। "ईसने मेरी छोटी पांच साल की बच्ची को काटा है। अगर तुम्हारा है तो लाओ दवाई के पांच हजार! " "प..पांच हज़ार?" अब मोटे की जुबान भी अटकी! भीड बढने लगी थी।
__________________
|
![]() |
![]() |
![]() |
#5 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
"ये कुत्ता तुम्हारा नहीं है। ईस गली में रहेनेवाला आवारा कुत्ता है। ईस गली से आते जाते लोगों की तरफ भोंकता है, दौडता है, काटता है; और आप सब मिल कर ईस कुत्ते की तरफदारी कर रहे हो? भगवान न करे..लेकिन कभी आप में से किसी फिमिली मेम्बर को ईसने काटा तो पता चलेगा।"
"कुत्ते को अच्छे-बुरे का क्या पता....वह तो जानवर है बेचारा!" "लेकिन मेरी बच्ची तो ईन्सान है ना?" "कुत्ता ईन्सान से भी ज्यादा वफादार होता है।" एक औरत ने अपना बेतुका तर्क रखा। "उसने आपकी बच्ची को काटा, आपने उसे मारा। हिसाब बराबर।" ![]() "कुछ हिसाब बराबर नहीं हुआ। यहां से गुजरते हुए लोगों को देख वह कुत्ता भोंकता है या गुर्राता है। उनकी गाड़ी के पीछे दौडता है और कभी कभी गिरा भी देता है। आप सब को यह देख कर मज़ा आता है? अभी परसों ही एक बुढे को ईसी कुते ने गाड़ी से गीरा दिया था। उसे सर पर चोट लगी थी। जरा सोचो...वह मर भी सकता था!" "मरा तो नहीं ना?" शर्मा जी बोले। "दुं क्या खींच के?" वह आदमी गुर्राया। "क्या कोई मरेगा तब अक्ल आएगी तुमको?" "तु मुझे देगा? जरा हाथ तो लगा...हाथ लगा कर दिखा जरा।" शर्माजी भड़के। "तु जानता है किससे बात कर र्हा है? मुझे खींच कर देगा? मुझे?" "हां कुत्ते तुझे!" वह आदमी बोला। "तु कुत्ता, तेरा बाप कुत्ता। तेरा पुरा खानदान कुत्ता।" चिल्लाते हुए शर्मा जी को दो लोग खींच कर ले गए। "तुमको यह कुत्ता ईतना प्यारा है तो अपने घर में क्युं नहीं रखते? " भीड में कई लोग उस आदमी की ओर भी थे। "हां, हां सही कहा। मार के भगा दो ईस कुत्ते को।" "या कार्परेशनवालों को बुला कर सोंप दो" "यह कुत्ता तो अब गया जान से।"
__________________
|
![]() |
![]() |
![]() |
#6 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
"कोई हाथ तो लगाए हमारे कुत्ते को।" गली के लोग में से कोई चिल्लाया।
"कुत्ते को तो क्या तुमको भी ठीक कर देंगे।" कह कर एक ने दुसरे को 'तडाक' से तमाचा मार दिया। भीड हाथापाई पर उतर आई। ईस छोटे झगडे ने दंगे जैसा रुप ले लिया। ![]() कुत्ता दीवार फांद के उस तरफ गया तो था, लेकिन उस गली के कुत्ते भोंकते हुए उसके के पीछे भागे। दुर दुर तक उस झगडे और कुत्तों की आवाज गूंजती रही।
__________________
|
![]() |
![]() |
![]() |
#7 |
Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() ![]() हाल ही पाकिस्तान में हुए कुत्तों के हत्या कांड को समर्पित!
__________________
|
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
|
|