02-09-2011, 10:54 PM | #1 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
फ़िल्मी गॉसिप
Last edited by malethia; 05-09-2011 at 12:41 PM. |
02-09-2011, 10:57 PM | #2 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: फ़िल्मी गॉसिप
सेलिना जेटली: चट शादी पट बेबी दो दिन पहले ही बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने यह खुलासा किया कि वह शादीशुदा हैं। सेलिना के इस खुलासे से सनसनी मच गई कि उन्होंने चोरी छुपे अपने लम्बे समय तक बॉयफ्रेंड रहे पीटर हेग के साथ शादी कर ली। मगर इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस खुलासे के दो दिनों के अंदर ही यह खबरें भी आ रही हैं कि वह प्रेगनेंट हैं। अफवाहे हैं कि सेलिना पीटर के बच्चे कि मां बनने वाली हैं। उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक सेलिना पीटर के साथ अपना परिवार आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। वैसे जिस तरह सेलिना ने अपनी शादी की भनक एक महीने तक किसी को नहीं लगने दी उसी तरह हो सकता है वह अपनी प्रेग्नेंसी पर भी कुछ न बोलें। दोनों की शादी 23 जुलाई को ऑस्ट्रिया में हुई थी, पीटर ऑस्ट्रिया के ही हैं, पर इन दिनों दुबई में बिजनेस करतें हैं। |
05-09-2011, 12:18 PM | #3 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: फ़िल्मी गॉसिप
सलमान से दोस्ती करना चाहती है बिपाशा अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री में सलमान खान के <साथ काम करने वाली बिपाशा बसु चाहती हैं उनकी सलमान खान से दोस्ती हो जाए जिससे उनके डूबते करियर को तिनके का सहारा मिल जाए। कभी बिपाशा के मित्र रहे जॉन अब्राहम की सलमान खान से खुली दुश्मनी है, इस बात को जानते हुए भी बिपाशा बसु सलमान खान की निकटता चाहती हैं। वैसे इन दिनों बिपाशा की एंट्री सलमान खान खेमे में हो चुकी है और वे सोहेल खान निर्देशित फिल्म शेरखान में एक आइटम नम्बर करती नजर आएंगी। वैसे भी बॉलीवुड में सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों के करियर को सहारा दिया है। शायद बिपाशा के डूबते करियर की नैया यह दोस्ती पार ही लगा दे। |
05-09-2011, 12:39 PM | #4 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: फ़िल्मी गॉसिप
प्रभु देवा और माधुरी दीक्षित फिर से साथ कई सितारों को अपने इशारों पर नचाने वाले प्रभु देवा एक बार फिर से माधुरी दीक्षित के साथ नाचते दिखाई देंगे। 11 साल पहले फिल्म पुकार में प्रभु और माधुरी साथ-साथ नाचे थे। अब प्रभु देवा चाहते है कि उनकी थ्री डी डांस फिल्म में माधुरी उनके साथ एक छोटा रोल करें। इसके लिए प्रभु जल्द ही डेनवर जाकर माधुरी से बात भी करने वाले है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए प्रभु जेनिफर लोपेज व जस्टिन टिंबरलेक से भी ऎसे ही एक केमियों की बात कर चुके है। हालांकि अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि माधुरी ने अब तक कोई जबाव नहीं दिया है। |
05-09-2011, 03:56 PM | #5 |
Member
Join Date: Sep 2011
Posts: 9
Rep Power: 0 |
Re: फ़िल्मी गॉसिप
Nice post..keep sharing
|
10-09-2011, 05:24 PM | #6 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: फ़िल्मी गॉसिप
बॉलिवुड में हर ऐक्टर सफलता की सीढ़ी के सबसे ऊपरी पायदान पर पहुंचने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करता है, लेकिन आमिर खान मानते हैं कि इस समय सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन हैं।
' गजनी' और '3 इडियट्स' जैसी हिट फिल्में दे चुके आमिर कहते हैं, 'मेरे मुताबिक, सलमान मुझसे आगे हैं। उनकी फिल्म 'बॉडीगार्ड' की जिस तरह शुरुआत हुई है, इसने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और आज यदि कोई बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन है तो वह सलमान हैं।' सलमान के बारे में बातें करते हुए आमिर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म से साबित किया है कि वह हम सबसे आगे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उनकी फिल्म अच्छी चल रही है। उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले मेरी उनसे फोन पर बात हुई थी, वह अमेरिका में थे। मैं खुश हूं कि अब उनका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। वास्तव में मैं उन लोगों में से था, जिन्होंने उन्हें 'बॉडीगार्ड' के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस करने की जानकारी दी।' आमिर ने कहा कि उन्होंने सलमान की बहन अल्विरा को एक संदेश भेजा था और उनसे कहा था कि जब सलमान सर्जरी के बाद बाहर आएं तो वह उन्हें सबसे पहले यह संदेश पढ़ाएं। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि उन्हें उनकी फिल्म की सफलता की खबर सबसे पहले देने वाला शख्स मैं बनूं।' |
13-09-2011, 11:23 AM | #7 |
Member
Join Date: Sep 2011
Posts: 17
Rep Power: 0 |
Re: फ़िल्मी गॉसिप
effective news for bollywood heroines
|
Bookmarks |
|
|