06-03-2013, 10:31 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
Last edited by rajnish manga; 06-03-2013 at 10:49 PM. |
06-03-2013, 10:34 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
1. पीटर का नुस्खा (Peter’s Placebo)
एक पाव का चित्रण बढ़िया, एक सेर का कारज खड़िया (किसी के वास्तविक कार्य की अपेक्षा कार्य का प्रभावशाली विवरण अधिक महत्वपूर्ण समझा जाता है) 2. ओज़र का नियम (Oeser’s Law) किसी संस्थान में वहाँ के सबसे बड़े अधिकारी की यह प्रवृति होती है वह अपना ज्यादा समय कमेटियों की मीटिंग करने और पत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए बिताना चाहता है. Last edited by rajnish manga; 06-03-2013 at 10:45 PM. |
06-03-2013, 10:51 PM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
कार्नुयेल का नियम (Cornuelle’s Law)
आधिकारिक स्थानों पर बैठे हुए लोग उन्हें काम सौंपना चाहते हैं जिनमें इसे करने की सबसे कम क्षमता होती है. डाओ का नियम (Dow’s Law) एक ऐसे संस्थान में जहाँ नीचे से ऊपर तक अधिकारियों की कई श्रेणियाँ होती हैं, यह देखा गया है कि जितना ऊंचा किसी अधिकारी का पद होगा, उतना ही अधिक वह उलझन में ग्रस्त दिखाई देगा. |
06-03-2013, 10:53 PM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
ब्यूनेल का नियम (Bunuel’s Law)
किसी काम में जरूरत से अधिक ताकत झोंकना हर सूरत में हानिकारक है, चाहे हम कार्यकुशलता और योग्यता के सन्दर्भ में बात कर रहे हों. जे का नेतृत्व का पहला नियम (Jay’s First Law of Leadership) चीजों में बदलाव किसी भी प्रकार के नेतृत्व के लिए केन्द्रीय महत्त्व का स्थान रखता है और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कार्यवाही करने से पहले किये गए बदलाव को क्रियात्मकता कहते हैं. Last edited by rajnish manga; 06-03-2013 at 10:56 PM. |
14-03-2013, 05:57 PM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
हल’ की चेतावनी (Hull’s Warning)
किसी मगरमच्छ की तब तक निंदा मत करो जब तक आप नदी के पार नहीं हो जाते. जोन का नियम (Jone’s Law) इस नियम के मुताबिक़ मित्र मिलते रहेंगे, आते रहेंगे और जाते रहेंगे लेकिन याद रखें कि शत्रुओं में निरंतर जुड़ते रहने की प्रवृति दिखाई देगी. |
14-03-2013, 06:00 PM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
मार्शल का सामान्य आईसबर्ग सिद्धान्त (Marshall’s Generalized Iceberg Theorem)
यह मान कर चलिए कि किसी भी वस्तु के आठ में से सात भाग आप की नज़रों से ओझल ही रहेंगे, केवल एक भाग आपके सामने दिखाई दे सकता है. माईले का नियम (Mile’s Law) आप कहाँ खड़े हैं यह इस बात पर निर्भर है कि आप कहाँ बैठे हैं. |
14-03-2013, 06:04 PM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
मरफ़ी का एक और नियम (Another of Murphy’s Law)
किसी वस्तु को दोष-मुक्त बना पाना नामुमकिन है क्योंकि दोष ढूँढने वाले नये से नये हथकंडे खोज लायेंगे. पाईगे का छठा रूल (Paige’s Sixth Rule) पीछे मुड़ कर मत देखो; हो सकता है कोई चीज आप पर हावी होने को बैठी हो. |
19-03-2013, 12:58 PM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
पीयर का नियम (Peer’s Law) हर समस्या के समाधान से मूल समस्या का स्वरुप ही बदल जाता है. अनाम नियम (Unnamed Law) यदि कोई चीज घटित हुयी है, तो इसे संभावितों में शामिल कर लें. |
19-03-2013, 01:00 PM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
ऐजिन एलेन का नियम (Agens Allen’s Law)
किसी चीज में डूबना आसान है लेकिन उसमे से निकलना उतना आसान नहीं होता. एंडरसन का नियम (Anderson’s Law) मैंने आज तक ऐसी कोई मुश्किल से मुश्किल समस्या नहीं देखी जो सही ढंग से देखने के बाद कुछ और मुश्किल न लगने लगी हो. |
24-03-2013, 11:20 PM | #10 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मैनेजमेंट के कुछ रोचक नियम एवं सिद्धांत
फ़ौजी सोच का नियम (Army Exiom)
कोई ऐसा आदेश जिसको समझने में गलतफ़हमी की संभावना है, गलतफ़हमी पैदा करेगा ही करेगा. बोल्टन का ऊर्ध्वगामी बजट का नियम (Bolton’s Law of Ascending Budgets) वर्तमान समय की प्रेक्टिस को देखते हुए हम कह सकते हैं कि हर बार बजट में आय और व्यय की मद बढ़ा दी जाती है ताकि उन्हें एक दूसरे के समरूप रखा जा सके, चाहे दोनों में से कोई भी दूसरी से अधिक हो. |
Bookmarks |
|
|