13-09-2013, 03:48 PM | #1 |
VIP Member
|
Shocking Photos That Changed The World
फोटोग्राफरों द्वारा बीते समय में दुनिया के विभिन्न विषयों पर कुछ ऐसी तस्वीरें ली गई हैं, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भूख, त्रासदियों और ऐतिहासिक पलों को दुनिया के सामने व्यक्त किया है। प्रस्तुत है कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्होंने दुनिया के हर शख़्स को चौंका दिया और कई गंभीर पहलुओं पर दुनियाभर के देशों का ध्यान आकर्षित किया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 03:49 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
1969 में दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया के इगबोज जाति के लोगों ने खुद के स्वतंत्र होने की घोषणा कर दी थी। इसे लेकर नाइजीरिया ने उनके नए देश बाईफ्रा की नाकेबंदी कर दी। तीन साल की जंग में यहां दस लाख लोग मारे गए। इनमें सबसे ज्यादा लोग भूख से मरे। अकाल के दौर में बच्चों में प्रोटीन की कमी के कारण क्वाशीओरकोर बीमारी हो गई। वॉर फोटोग्राफर डॉन मैककुलैन अपनी तस्वीरों से दुनिया का ध्यान इस ओर दिलाया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 03:51 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
इस घटना से आहत होते हुए उन्होंने कहा था, मेरी अब युद्ध और सैनिकों की तस्वीरें लेने की इच्छा खत्म हो गई है। मैं 900 बच्चों को एक छोटे से गंदे कैम्प में देख कर अंदर टूट चुका हूं। वे धीरे-धीरे मर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इन तस्वीरों को देख बाइफ्रा में दखल दी थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 03:57 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
2004 की शुरुआत में इराक की अबु गरीब जेल की इन तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। इसमें कैदियों को अमानवीय यातनाओं से दो-चार होना पड़ता था। इसकी जिम्मेदार अमेरिकी आर्मी की 372वीं सैनिक पुलिस कंपनी थी। इस तस्वीर में इराकी कैदी को नंगे बदन पर बिजली करंट दिया जा रहा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 03:57 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
वियतनाम युद्ध के दौर में दक्षिण वियतनाम के पुलिस चीफ नग्यून नागोक लोन द्वारा वियत कांग्रेस के गुरिल्ला की हत्या की यह तस्वीर दहलाने वाली है। गोली खाने वाला शख्स वियत कांग्रेस का कप्तान था। इस तस्वीर को एडी एडम्स ने खींचा और पुलित्जर अवॉर्ड मिला।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 03:59 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
किसी महिला की ताकत का अंदाजा इस तस्वीर से ही लगाया जा सकता है। 2004 में इजरायली सरकार ने अवैध चौकियों को खाली कराने का आदेश दिया था। इसका विरोध करते हुए एक महिला कई पुलिस वालों को रोकने का प्रयास करना लगी। इजरायली फोटोग्राफर ऑडेड बैलिटी ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 04:00 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
बौद्ध भिक्षु का आत्मदाह (1963) इस तस्वीर ने उस दौरान पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। यह बौद्ध भिक्षु दक्षिणी वियतनाम में अमेरिकी युद्ध का विरोध कर रहा था। भिक्षु ने खुद को आग लगा ली, लेकिन तकलीफ के इन क्षणों में वह न चिल्लाया और न जरा भी हिला। उसकी चुपचाप मौत हो गई।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 04:01 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
प्राकृतिक आपदाएं पल भर में किसी से भी सब कुछ छीन लेती हैं। 2004 में भारत सहित दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आई सुनामी में हजारों लोगों ने जान गंवाई थी। अपनों के बिछड़ने का शोक मनाती एक महिला। इसके पास ही पड़ी उसके अपनों के ही शव। इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया था आर्को दत्ता ने।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 04:02 PM | #9 |
VIP Member
|
Re: Shocking Photos That Changed The World
नॉर्थ कैरोलिना के हैरी हार्डिंग हाई स्कूल में डोरोथी काउंट सबसे पहली ब्लैक स्टूडेंट थी। स्कूल के पहले ही दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। मां-बाप ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही दिन से उसे स्कूल ने निकाल लिया। यह 1957 की घटना है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे उसके साथी स्टूडेंट उसका मजाक उड़ा रहे हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-09-2013, 04:16 PM | #10 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: Shocking Photos That Changed The World
यह सारे चित्र ऐतिहासिक महत्व का स्थान रखते हैं. प्रस्तुति हेतु धन्यवाद.
|
Bookmarks |
|
|