23-03-2013, 09:07 PM | #1 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
बुधवार को वेटिकन सिटी में कैथोलिक कार्डिनल्स ने जॉर्ज मारिओ बर्गोग्लियो को नया पोप चुन लिया।
वे परंपरागत सफेद टेस्टामेंट, ऑस्टीयर क्रूसीफिक्स और अंडरस्टेटेड ग्लासेस में सेंट पीटर्स बसीलिका की बालकनी में नजर आए। लाल स्लीपर हो या रूबी की अंगूठी कैथोलिक चर्च के इन लीडर्स का दो हजार साल से एक खास स्टाइल रहा है। |
23-03-2013, 09:07 PM | #2 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
बेनेडिक्ट सोलहवें के लाल जूते
पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के ये लाल जूते इतने पॉपुलर हुए थे कि इन्हें 2007 में एसेसराइजर ऑफ द इयर का अवॉर्ड दिया गया था। कई रिपोर्ट में कहा गया कि यह जूते मशहूर ब्रांड प्राडा के थे। वेटिकन के अधिकारियों ने यह साफ कर दिया कि पोप डिजाइनर ब्रांड्स नहीं पहनते हैं। वे प्राडा नहीं बल्कि सिर्फ क्राइस्ट धारण करते हैं। |
23-03-2013, 09:08 PM | #3 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
खास है यह हैट
पोप लिओ बारहवें, जॉन तेईसवें और जॉन पॉल द्वितीय ने सैटर्न रिंग जैसा चौड़ा हैट पहना। मगर इस हैट में कोई भी बेनेडिक्ट सोलहवें की तरह नहीं लगा। लाल रंग के इस हैट में वे सेंट पीटर्स स्क्वेयर पर छाए रहे। गर्मियों में पहना जाने वाला यह हैट स्ट्रॉ से बनाया जाता है। |
23-03-2013, 09:08 PM | #4 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
मल्टीकलर वेस्टमेंट
1997 में फ्रेंच डिजाइनर जीन चाल्र्स डी केसलबेजेक ने पोप जॉन पॉल द्वितीय और कई हजारों पादरियों को कई रंगों की वेस्टमेंट पहनने पर राजी कर लिया। यह बदलाव वर्ल्ड यूथ डे स्टेट विजिट के लिए था क्योंकि इंद्रधनुष ईश्वर के शांति के वादे का प्रतीक है। |
23-03-2013, 09:08 PM | #5 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
द कमारो
कैथोलिक चर्च के पोप द्वारा सर्दियों में पहनी जाने वाली इस कैप को कमारो कहते हैं। बेनेडिक्ट सोलहवें ने 2005 में सेंट पीटर्स स्क्वेयर पर लाल वेलवेट और फर से लाइन वाला कमारा पहना था। इसके लिए उन्हें सैंटा पोप कहा गया था। वे यूएस वीकली के व्हॉट नॉट टू वियर कॉलम का हिस्स होते होते बच गए। उन्होंने सफाई दी थी कि ठंड से बचने के लिए उन्होंने इसे पहन लिया था। |
23-03-2013, 09:08 PM | #6 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
द मौहेटा (खास कैप)
कोहनी तक की लंबाई वाली इस खास कैप को मौहेटा कहते हैं। इसमें सामने की ओर बटन, पीछे की ओर एक हुड होता है। लाल वेलवेट और सफेद फर से लाइन यह मौहेटा काफी ग्लैमरस है। इसे 14वीं सदी के पोप के पोर्टेट में प्रदर्शित किया गया है। बेनेडिक्ट सोलहवें बैंगनी रंग का मौहेटा लाल रंग के एंब्रायडेड स्टोल के साथ पहनना पसंद करते थे। |
23-03-2013, 09:09 PM | #7 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
टिआरा (बहुमूल्य ताज)
चांदी से बने और बहुमूल्य रत्नों से जड़े इस ताज को छह घंटे तक चलने वाली कोरोनेशन सेरेमनी के लिए पहना जाता था। इसका वजन 10 पाउंड तक होता था। सबसे अधिक वजनी 18 पाउंउ का टिआरा नेपोलियन ने पोप पायस सांतवें को तोहफे में दिया था। |
23-03-2013, 09:09 PM | #8 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: पोप का भी होता है अलग फैशन स्टेटमेंट
चमकदार अंगूठियां
पोप के हाथों का सबसे खूबसूरत गहना रिंग ऑफ द फिशरमैन है। इसमें एक मछुआरा जाल में मछली पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि अब चर्च अंगूठी पर सिर्फ क्रॉस आकार बनाता है। यह अंगूठी हर पोप के लिए सोने से बनाई जाती है। कार्यकाल पूरा होने पर अंगूठी चांदी के हथौड़े से नष्ट कर दी जाती है। पोप पायस नवें ने अपने लिए छोटे-छोटे हीरों से जड़ी अंगूठी चुनी थी। |
Bookmarks |
|
|