|
25-09-2011, 11:59 AM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
नज़रिया ज़िन्दगी का
नज़रिया ज़िन्दगी का सरल बना कर देखो ;
जाति और धर्म नहीं , व्यक्ति का बस दिल देखो . जो दिख रहा है , दूर से , सफ़ेद पत्थर - सा ; क्या पता मोम हो , तुम प्यार से छूकर देखो . किसी की आँख से दिल तक अगर पहुंचना हो ; अपनी धुन में बढ़ो , मत मील के पत्थर देखो . किसी की नज़रे - इनायत नहीं होती यूं ही ; खुद की औकात भी उसके मुकाबले देखो . तेरी ही रार ठनी रहती क्यों आजू - बाजू ; कभी फ़ुर्सत मिले तो ख़ुद से झगड़ कर देखो . सफल लोगों को देख कर कभी कुंठित न बनो ; फूल के नीचे छुपा काँटों का बिस्तर देखो . कोहिनूर आसमाँ से ख़ुद - ब - ख़ुद बरसते नहीं ; खान में घुस के कभी ख़ाक छान कर देखो . जब तलक पँख हैं नाजुक , उड़ान छोटी भरो ; ख़्वाब को तुम कई किश्तों में बाट कर देखो . चुक गया मान , बूढ़े पेड़ों से दूरी न करो ; न सही फ़ल , महज़ साया सुकूँ लेकर देखो . जहाँ की सबसे उम्दा ग़ज़ल जब पढ़ना चाहो ; भर के महबूब को बाहों में , आँख में देखो . रचयिता ~~~~डॉ. राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड,गोमती नगर,लखनऊ. |
25-09-2011, 12:56 PM | #2 | |
VIP Member
|
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
Quote:
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
|
25-09-2011, 02:00 PM | #3 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
Abhisays जी एवं सिकंदर जी ,
आपका बहुत - बहुत शुक्रिया . |
25-09-2011, 04:13 PM | #4 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
नमन जी ,
आपने पसंद किया , आपका शुक्रिया . |
25-09-2011, 04:47 PM | #5 |
Administrator
|
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
राकेश जी की तरकश से एक और शानदार बाण.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
25-09-2011, 05:27 PM | #6 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
बहुत कुछ सिखाती हुई रचना .... वाह क्या बात है ...
|
25-09-2011, 08:39 PM | #7 | |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
Quote:
चला जाता हूँ हंसता खेलता , मौजे हवा दिश से अगर आसानियाँ हो जिंदगी , दुश्वार हो जाए ||
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
|
25-09-2011, 08:47 PM | #8 |
Senior Member
Join Date: Sep 2011
Location: मुजफ़्फ़रपुर, बि
Posts: 643
Rep Power: 18 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
डा० साहब, आपकी कविताएँ बेजोड़ होती हैं।
|
25-09-2011, 08:56 PM | #9 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
डॉ.साहेब ,जिन्दी जीने का बहुत अद्भुत नजरिया पेश किया है ,धन्यवाद!
|
25-09-2011, 11:37 PM | #10 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: नज़रिया ज़िन्दगी का
सर्वश्री अनूप जी , मलेथिया जी , रणवीर जी
एवं युवराज जी को बहुत - बहुत धन्यवाद . |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|