27-11-2011, 11:34 AM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
आँख में आसमाँ बसा के चलो
मील के पत्थरों को मत देखो ; ख़्वाब के रास्तों पे जब भी चलो . जिन पड़ावों पे धूप तंग करे ; तुम वहाँ गुलमोहर लगाते चलो . फिर कोई रास्ता न भटके कभी ; निशान पाँव के बनाते चलो . अन्ततः फूल अगर मकसद है ; चन्द काँटों से भी निभाते चलो . विवश हो , गौर करेगी दुनिया ; डुगडुगी अपनी बस बजाते चलो . हाशिये पर जो कसमसाते दिखें ; उनको मज़मून में मिलाते चलो . बिसात एक दिन तेरी भी सिमट जायेगी ; चाल इस तथ्य के तहत ही चलो . बड़े गुलशन अगर बना न सको ; फूल गमलों में ही उगाते चलो . सोच उम्दा जो हो , वो गढ़ते रहो ; ताजमहल तुम भी इक बनाते चलो . जीत , बिन हार के बे लज्जत है ; हार को भी गले लगाते चलो . प्यार में ज़ख्म भी नेमत समझो ; उनके खूँ से ग़ज़ल सजाते चलो . रचयिता ~~~डॉ . राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड -2,गोमती नगर ,लखनऊ . Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 27-11-2011 at 12:27 PM. |
27-11-2011, 12:35 PM | #2 |
Administrator
|
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
बहुत ही प्रेरणा और विश्वास से भरपूर कविता है. बहुत ही बढ़िया..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
28-11-2011, 04:31 PM | #3 |
Special Member
|
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
बहुत खूब बड़े भाई
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
28-11-2011, 09:24 PM | #4 |
Member
Join Date: Nov 2011
Location: Banglore/Moscow
Posts: 118
Rep Power: 15 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
अति श्रेष्ठ सृजन कविवर ! मार्टिन लूथर किंग के 'हम होंगे कामयाब...' सा प्रेरक ! इस प्रस्तुति के लिए धन्यवाद !
|
28-11-2011, 10:31 PM | #5 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
|
28-11-2011, 10:35 PM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
सम्माननीय Dark Saint Alaick जी ,
पढ़ने व पसंद करने हेतु आपका बहुत - बहुत शुक्रिया . |
28-11-2011, 10:36 PM | #7 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
|
28-11-2011, 10:40 PM | #8 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
|
29-11-2011, 10:34 AM | #9 | |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
Quote:
आपकी ये कविता जीवन में निरंतर प्रगति की और बढने का सबदेश देती है !
__________________
मांगो तो अपने रब से मांगो; जो दे तो रहमत और न दे तो किस्मत; लेकिन दुनिया से हरगिज़ मत माँगना; क्योंकि दे तो एहसान और न दे तो शर्मिंदगी। |
|
29-11-2011, 12:55 PM | #10 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: आँख में आसमाँ बसा के चलो
|
Bookmarks |
|
|