19-10-2014, 08:14 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
नाक कट गई!
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
19-10-2014, 10:15 PM | #2 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: नाक कट गई!
प्रिय रजत जी,
एक से बढकर एक मजेदार सूत्र शुरू करने के लिये आपका हार्दिक धन्यवाद..........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
20-10-2014, 11:22 AM | #3 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: नाक कट गई!
यह बड़ी खुशी की बात है कि आपको और रजनीश जी को मेरा 'चोट लगने वाला' सूत्र बहुत पसन्द आया. अब तो मेरा बहुत मन कर रहा है आपको एक किलो मिठाई का डिब्बा भेंट करूँ और आपसे ही अपनी नाक की चोट का इलाज कराऊँ, चाहे जितना खर्च हो जाए. मध्य प्रदेश में कहाँ पर है आपका क्लीनिक?
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
20-10-2014, 11:24 AM | #4 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: नाक कट गई!
ओह सॉरी, मध्य प्रदेश नहीं पुणे.
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
20-10-2014, 11:38 AM | #5 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: नाक कट गई!
नाक हमारे शरीर का सबसे जरूरी और संवेदनशील अंग है। शरीर में हाथ – पैर कट जाये, चलेगा। लेकिन नाक कट जाये, तो समझिए ज़िंदगी खतम! हम भारतवासियों की नाक इतनी कमजोर होती है, कि जरा सी बात पर कट जाती है। इंग्लैंड मे क्रिकेट हारे तो देश कि नाक कटी समझो। बच्चा स्कूल मेँ फ़ेल हो जाये, तो माँ-बाप कि नाक कट जाती हैं। लड़का-लड़की कहीं प्यार से दो बोल, बोल लें, तो घर वालों की सामूहिक नाक कट जाती हैं। नाक इतनी सेंसिटिव होती है कि शरद पवार जी को थप्पड़ गाल पर लगा, लेकिन कट नाक गयी।
नाक की महत्ता, वैदिक काल से आज तक अनवरत जारी है। नाक का बहुत ही धार्मिक महत्व है। देवताओं में भी सबसे बड़ी नाक वाले देवता (गणेश) की सबसे ज्यादा पूजा होती है। भगवान राम ने भी सुपर्णखा की नाक काटी थी, और आज कल हर गली मुहल्ले के लड़के, लड़कियो कि नाक काटने पर तुले हुये है। साहित्य मेँ भी नाक का बहुत महत्त्व है। बहुत से मुहावरे नाक पर यो ही नहीं बने है। नाक मेँ दम करना। नाकों चने चबाना। नाक काटना। नाक ऊंची होना। नाक की सीध मेँ। नाक के नीचे। नाक का सवाल। आदि नाक कि महत्ता को दर्शाते हैं। नाक की महत्ता को आजकल गायकों ने भी खूब समझा है। किशोर कुमार, कुमार शानू से लेकर हिमेश रेशमिया तक नाक के फायदे उठा रहे हैं। वैसे ये लोग नाक सूँघने के अलावा, गाने के लिए भी प्रयोग करते रहे है। यूँ तो नाक जानवरों मे भी पायी जाती है। लेकिन वह केवल उसे सूँघने के काम में लाता है। आदमी ही एक ऐसा जानवर है, जो नाक को सूँघने के कम, कटवाने के ज्यादा काम में लाता है। कब किस बात पर किसकी नाक कट जाये पता ही नहीं चलता। मानव जाती नाक काटने और कटवाने के काम में युगों युगों से निपुण है। बात-बात में ऋषियों-मुनियों की नाक कट जाती थी, और वो श्राप दे देते थे। हमारे देश में नाक काटना आजकल एक फैशन हो गया है। नाक काटने का कर्मकाण्ड सभी नेता चुनाव में अधिक करते हैं। चुनाव में सभी नेता, दूसरे की नाक काटने पर उतारू रहते हैं। जनता की नाक क्या, उसकी तो गर्दन कटती हैं। आजकल जनता, नेताओं की नाक काटने पर तुली हुई है। कभी किसी को चप्पल मार कर, कभी जूता फेंक कर, कभी थप्पड़ मारकर नेताओं की नाक काट कर रही है। तो सरकार भी, कभी केजरीवाल को फंसाकर, कभी भूषण और कभी किरण बेदी को फंसाकर, अन्ना की नाक काटने में लगी हुई है। तो हम भी अपनी नाक बचाने में लग जाते हैं।
__________________
Disclaimer......! "The Forum has given me all the entries are not my personal opinion .....! Copy and paste all of the amazing ..." |
20-10-2014, 11:46 AM | #6 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: नाक कट गई!
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
20-10-2014, 12:05 PM | #7 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: नाक कट गई!
एक बार फिर ‘नाक कट गई!’ सूत्र में आप सबका स्वागत है. अब मुझे बेसब्री से इंतज़ार है उस दिन का जब मेरे नाक की पट्टी खोली जाएगी और मेरी आँखों में पट्टी बाँधकर डॉक्टर मेरे हाथ में एक गुलाब का फूल देकर कहेगा- ‘लीजिए, धीरे-धीरे सूँघने की कोशिश कीजिए. नाक पर ज़रा भी जोर न दीजिएगा. बताइए- किस फूल की खुशबू है?’ और फिर मैं सूँघकर ज़ोरों से चीखकर कहूँगा- ‘डॉक्टर.. मुझे कुछ सुँघाई नहीं दे रहा है!’ यह सुनकर डॉक्टर मुँह लटकाकर कहेगा- ‘सॉरी, हमने बहुत कोशिश की लेकिन आपकी नाक के दोनों छेदों की सुँघाई को बचा न सके!’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
Bookmarks |
|
|