15-01-2013, 07:03 PM | #1 |
VIP Member
|
वापस जाएंगे पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी
हॉकी इंडिया के सीईओ नवीन बत्रा ने मंगलवार को बताया, 'हमने इस बारे में तमाम स्टेक हॉल्डर्स से बात करने के बाद फैसला लिया है कि तमाम फ्रेंचाइजी लीग में शामिल ९ खिलाड़ियों का विकल्प चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि खिलाड़ी वापस भेजे जाते हैं तो उनकी पूरी कांट्रेक्ट रकम का भुगतान किया जाएगा।' नवीन बत्रा ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए हॉकी लीग ने गंभीरता से विचार करने के बाद यह फैसला लिया है। वहीं पाक खिलाड़ियों के विरोध का असर महिला क्रिकेट विश्व कप पर भी पड़ेगा। शिवसेना के द्वारा पाकिस्*तानी हॉकी खिलाडि़यों के विरोध से चेतते हुए बीसीसीआई अब वीमेंस वर्ल्*ड कप का मैच मुंबई के बजाय अहमदाबाद में कराने की योजना बना रही है। पाकिस्*तान की वीमेंस टीम से होने वाला मैच अब मुंबई के बजाय अहमदाबाद में हो सकता है। वीमेंस वर्ल्*ड कप 28 जनवरी से मुंबई में शुरू होना है। (पढें- आज कोच्चि वनडे में जीत में काम आ सकने वाले पांच फंडे) दूसारी ओर, सोमवार को दिल्*ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर पहली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का आगाज हुआ। यहां भी इस विवाद का असर दिखा। पंजाब-दिल्ली मैच के 27वें मिनट में हिंदु युवक सभा के दो युवा पाक विरोधी नारे लगाते हुए मैदान में प्रवेश कर गए। वे पाक सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की की गई नृशंस हत्या का विरोध कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों को धता बताकर मैदान में इनके प्रवेश किए जाने से थोड़े समय का खेल प्रभावित हुआ। इस मैच से पाकिस्*तानी खिलाडियों को दूर ही रखा गया। बताया जाता है कि मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले हॉकी लीग के वरिष्*ठ अधिकरियों ने फैसला किया कि मैच में पाकिस्*तानी खिलाडियों को शामिल नहीं किया जाएगा। लिहाजा खिलाड़ी बेंचों पर बैठ कर टाइम पास करते रहे। सूत्रों का कहना है कि यह सब सुरक्षा के मदेनजर किया गया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|