23-03-2013, 08:58 PM | #1 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
खाने का जायका
दुनिया में खाने के कल्चर की बात करें तो अलग-अलग धर्मो और भाषाओं और संस्कृतियों में खाने का जायका भी सबसे अलग है।
भारत में एक मांसाहारी व्यक्ति की खाने को लेकर अपनी सीमाएं होती हैं। चीन में सांपों को खाया जाता है, लेकिन इस तरह के वाकया हमारे यहां सुनने ज्यादा नहीं आते। दुनियाभर में पारंपरिक खाने से एकदम अलग क्या खाया जा रहा है अगर पता जाए तो हो सकता है आप असहज महसूस करें। |
23-03-2013, 09:01 PM | #2 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
वियतनाम में सांपों के बारे में राय है कि उनमें औषधियां विशेषताएं होती हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल पेय पदार्थो के रूप में करते हैं, इसे स्नैक वाइन कहा जाता है। सभी जहरीले सांपों को शराब के साथ बोतल में बंद कर दिया जाता है। उसके बाद जहर की तीव्रता को कम करने के लिए एथेनॉल डाला जाता है। बाद में यह पीने के लिए सुरक्षित होता है।
|
23-03-2013, 09:02 PM | #3 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
टूना बहुत लोकप्रिय मछली है। अमेरिका में इसे खाने से पहले इसकी आंखों को निकाल दिया जाता है। वहीं, जापान में इसकी आंख बड़े चटखारे लेकर खाई जाती है। कई बार तो जापानी सिर्फ आंख ही खरीदते हैं।
|
23-03-2013, 09:02 PM | #4 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
- झींगा भी लगभग सभी जगह खाने का चलन है। झींगा को पकाया नहीं जाता है। इसे शराब में रखा जाता है और जिंदा खाया जाता है।
- सनकाजी पूर्वी देशों में सबसे ज्यादा पसंदीदा पकवान है। इसमें जिंदा ऑक्टोपस के छोटे छोटे टुकड़े किए जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है, जब खाने के समय ऑक्टोपस की टांगे प्लेट में चलती रहती हैं। |
23-03-2013, 09:03 PM | #5 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
कीड़े और सरीसृप (रैप्टाइल) प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। पश्चिम में इसके प्रति दिवानगी देखी जा रही है। वहीं, पकी हुई मकड़ियों के साथ स्नैक कबाब खूब प्रचलित है। कंबोडिया में बिच्छू को सीकों द्वारा पकाया जाता है और सड़कों पर बेचा जाता है.
|
23-03-2013, 09:03 PM | #6 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
पश्चिमी देशों में अनफर्टीलाइज अंडे पकाने का चलन है. चमगादड़ और छिपकलियों का सूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहा है। वहीं एस्कामोल्स के रूप में जाने जानी वाली डिश में बड़ी चींटी के लार्वा से बनाई जाती हैं।
|
23-03-2013, 09:04 PM | #7 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
चूहों के बच्चों को वाइन के रूप में पिया जाता है। सुदूर पूर्वी देशों में नए पैदा हुए चूहों के बच्चों को वाइन में डाल कर रखा जाता है। पीने के लिहाज से इसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है।
|
23-03-2013, 09:04 PM | #8 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
पनीर जैसा दिखने वाले डिश पनीर ही है, लेकिन उस रूप में नहीं जिसे हम खाना पसंद करते हैं। इटली में इस तरह का चीज पर पाबंदी है। इसे बनाने के लिए एक मैगोटों को पनीर खिलाया जाता है। मल के रूप में निकलने वाले पनीर को संरक्षित करके रखा जाता है। इसे मैगोट पनीर भी कहा जाता है। दूसरे चित्र में कॉफी बीन्स की तरह दिखने वाली डिश कोपी लूवाक कही जाती है। सिवेट द्वारा खाई जाने के बाद निकलने वाला मल होता है, जिसमें कीड़े लग जाते हैं।
|
23-03-2013, 09:05 PM | #9 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
तला हुआ बछड़े का दिमाग खाना कोई नई बात नहीं है। अमेरिका में सैंडविच में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
|
23-03-2013, 09:05 PM | #10 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खाने का जायका
हेड चीज यूरोपियन देशों में खाया जाता है। इसमें भेड़ के सिर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और जिलेटिन में सैंडविच के साथ मिलाया जाता है। इराक में इसे पाचा कहा जाता है। सिर को उबाला जाता है।
|
Bookmarks |
|
|