|
06-12-2014, 04:23 AM | #1 |
Diligent Member
|
गीत- फिर भी हम.....
गीत- फिर भी हम.....
__________________________________ तुम रहते हो, खुशियों के भी मौसम सारे रहते हैं फिर भी हम जीवन में कितने मारे-मारे रहते हैं ... थक जाते हैं चलते चलते कैसी मंजिल ढूँढ रहे मझधारों से प्यार किया है लेकिन साहिल ढूँढ रहे कहने को तो साथ हमारे चाँद-सितारे रहते हैं- फिर भी हम जीवन में कितने मारे-मारे रहते हैं ... महफिल में हैं फिर भी जैसे लगता आज अकेले हैं हमने तो बस रोना सीखा जग में कितने मेले हैं दुनिया के हर खिलते लम्हें साथ हमारे रहतेे हैं फिर भी हम जीवन में कितने मारे-मारे रहते हैं ... दर्द भरे धुन गाने वाले साज बजाते शहनाई दिन की चाहत में कट जाती रातों की भी तन्हाई फूलों के सँग काँटे भी तो रूप सँवारे रहते हैँ- फिर भी हम जीवन में कितने मारे-मारे रहते हैं ... रचना- आकाश महेशपुरी _________________________________ पता- वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाईल- 09919080399 ईमेल- aakashmaheshpuri2@gmail.com Last edited by आकाश महेशपुरी; 09-12-2014 at 04:44 AM. |
06-12-2014, 10:54 AM | #2 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 66 |
Re: गीत- फिर भी हम.....
तनहा इन्सान की बेबसी को बहुत ही सुन्दर शब्दों में पिरोया है आपने ...धन्यवाद और बधाई इतनी सुन्दर कविता लिखने के लिए --- आकाश महेश्पुरी जी
|
06-12-2014, 03:06 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: गीत- फिर भी हम.....
|
06-12-2014, 05:59 PM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: गीत- फिर भी हम.....
एक बहुत प्यारा और भावपूर्ण गीत प्रस्तुत करने के लिए आपक बहुत बहुत धन्यवाद, मित्र आकाश जी. निम्नलिखित पंक्तियाँ विशेष रूप से प्रभावित करती हैं:
थक जाते हैं चलते चलते कैसी मंजिल ढूँढ रहे मझधारों से प्यार किया है लेकिन साहिल ढूँढ रहे आप हिंदी काव्य साहित्य की हर नयी पुरानी विधा में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मैं अपनी शुभकामनायें आपको प्रेषित करता हूँ. आपके उक्त गीत को पढ़ कर मुझे अपनी कुछ पंक्तियाँ याद आ गयीं, जो इस प्रकार हैं: साहिल से जी घबराता है, मौजों की तमन्ना करते है आराम से बैठे रहना भी, तकलीफ़ हमें दे जाता है
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
07-12-2014, 05:05 PM | #5 | |
Diligent Member
|
Re: गीत- फिर भी हम.....
Quote:
|
|
06-12-2014, 05:52 PM | #6 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: गीत- फिर भी हम.....
सुंदर कविता महेश जी
|
07-12-2014, 05:01 PM | #7 |
Diligent Member
|
Re: गीत- फिर भी हम.....
|
27-07-2018, 10:46 PM | #8 |
Diligent Member
|
Re: गीत- फिर भी हम.....
【संपादन के उपरांत】
गीत- फिर भी हम जीवन से कितने हारे-हारे रहते हैं __________________________________ तुम रहते हो, खुशियों के भी मौसम सारे रहते हैं फिर भी हम जीवन से कितने हारे-हारे रहते हैं ... थक जाते हैं चलते चलते कैसी मंजिल ढूँढ रहे मझधारों से प्यार किया है लेकिन साहिल ढूँढ रहे कहने को तो साथ हमारे चाँद-सितारे रहते हैं- फिर भी हम जीवन से कितने हारे-हारे रहते हैं ... महफिल में हैं फिर भी जैसे लगता आज अकेले हैं हमने तो बस रोना सीखा जग में कितने मेले हैं दुनिया के हर खिलते लम्हें साथ हमारे रहतेे हैं फिर भी हम जीवन से कितने हारे-हारे रहते हैं ... दर्द भरे धुन गाने वाले साज बजाते शहनाई दिन की चाहत में कट जाती रातों की भी तन्हाई फूलों के सँग काँटे भी तो रूप सँवारे रहते हैँ- फिर भी हम जीवन से कितने हारे-हारे रहते हैं ... गीत -आकाश महेशपुरी |
02-08-2018, 08:17 AM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: गीत- फिर भी हम.....
पुनः इस कविता को पढ़ना आनंद देने वाला है. धन्यवाद, मित्र.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
17-08-2018, 05:37 PM | #10 |
Diligent Member
|
Re: गीत- फिर भी हम.....
|
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|