|
30-07-2019, 08:23 PM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- गुंडों में ऐसा क्या पाया लोगों ने?
ग़ज़ल- गुंडों में ऐसा क्या पाया लोगों ने?
□□□□□□□□□□□□□□ गुंडों में ऐसा क्या पाया लोगों ने? संसद तक देखो पहुँचाया लोगों ने। इतनी हिम्मत! मार रहे अब वोटर को! बकरी को भी बाघ बनाया लोगों ने। वे अस्मत तक लूट रहे हैं बहनों की, पुष्पहार जिनको पहनाया लोगों ने। सेवक देखो राजा बनकर बैठा है, इतना सिर पर है बैठाया लोगों ने। ज़ुल्म हजारों सहते लेकिन ज़ुल्मी को, सबक नहीं "आकाश" सिखाया लोगों ने। ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक- 30/07/2019 □□□□□□□□□□□□□□ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर, पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाईल- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 01-08-2019 at 05:48 AM. |
10-08-2019, 09:16 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ज़ल- गुंडों में ऐसा क्या पाया लोगों ने?
आज के नेताओं और राजनीति पर प्रभावशाली कटाक्ष.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
01-09-2019, 07:09 AM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- गुंडों में ऐसा क्या पाया लोगों ने?
|
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|