|
04-12-2010, 02:53 PM | #1 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
क्या है विकिलिक्स मे???
अमेरिका की रातों की नींद उड़ गई है। एक भूत है जिसने अमेरिका को परेशान कर रखा है। इस भूत से दुनिया का सबसे ताक़तवर इंसान भी दहशत में हैं। ये भूत इंटरनेट से निकलेगा और अमेरिका के कई राज़ फाश हो जाएंगे, ये भूत ऐसी- ऐसी सच्चाईंयां दुनिया के सामने रखनेवाला है जो अमेरिका के दोहरे चेहरे को बेनकाब कर देगा। इसीलिए अमेरिका को सता रहा है 40 लाख पन्नों के इस भूत का डर।
पिछले महीने ही इंटरनेट से निकले 4 लाख पन्नों के भूत ने अमेरिका के होश उड़ा दिए थे। विकिलीक्स नाम की वेबसाइट ने ऐसे- ऐसे राज़ खोले थे जिससे अमेरिका को दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था और अब विकिलीक्स एक बार फिर कुछ राज़ फाश करनेवाला है। अमेरिका को डर है कि 40 लाख पन्नों के इस खुलासे से उसके कई देशों से रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। विकिलीक्स ने अमेरिका की नाक में दम कर रखा है। ओबामा की रातों की नींद उड़ चुकी है। अभी ज़्यादा दिन नहीं हुए जब 4 लाख पन्नों का राज़ विकिलीक्स ने खोला था। इराक़ की सच्चाई जब गुनाहों के दस्तावेज़ से बाहर निकली थी तो अमेरिका के पास इसका जवाब नहीं था। और अब तो विकिलीक्स चंद दिनों में ही 40 लाख पन्नों का राज़ फाश करनेवाला है। इसकी भनक से ही अमेरिका के होश उड़ गए हैं और शायद उन्हें ये पता चल गया है कि विकिलीक्स किस तरह के दस्तावेज़ लेकर दुनिया के सामने आनेवाला है। लिहाज़ा अमेरिका ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिका को लगता है कि 40 लाख पेज के इन गोपनीय दस्तावेज़ों से उसके संबंध कई देशों से ख़राब हो सकते हैं और इसमें भारत भी शामिल है। तो आईये जानते है इसकी पूरी कहानी। |
04-12-2010, 02:55 PM | #2 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: क्या है विकिलिक्स मे???
अमेरिका हर देश के नेताओं से संपर्क में है और सबको सतर्क कर रहा है कि नए खुलासे से अमेरिका के इन देशों से संबंध ख़राब हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के साथ ही जर्मनी, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस और अफ़गानिस्तान को भी इस खुलासे से चेताया है। हालांकि अमेरिका नहीं चाहता कि विकिलीक्स इन दस्तावेज़ों का खुलासा करे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मूल के जूलियन एसेंज जो विकिलीक्स के एडिटर हैं उन्होंने हाल ही में इराक वॉर लॉग्स में सनसनीखेज़ खुलासे किए थे और इस बार भी वे रुकने वाले नहीं। अमेरिका के एक सीनियर आर्मी ऑफिसर ने भी चेतावनी दी है कि अगर ये खुलासे होते हैं तो कई लोगों की जान को ख़तरा पैदा हो सकता है और अमेरिकी सेना और उसके साथ काम कर चुके लोगों पर हमले हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का मानना है नए खुलासे से ब्रिटेन, तुर्की, डेनमार्क, इस्त्राइल और नॉर्वे से कूटनीतिक संबंधों पर गलत असर पड़ सकता है। ज़ाहिर है अमेरिका नए खुलासे के बाद अपनी जवाबदेही से डरा हुआ है और उसे पता है कि नए खुलासे में कुछ ऐसा है जो उसके दुनिया को देखने के दोहरे नज़रिये को सामने ला सकता है और इससे उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी कुछ खोना पड़ सकता है।
|
04-12-2010, 02:57 PM | #3 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: क्या है विकिलिक्स मे???
जानना ज़रुरी है उस शख़्स के बारे में जिसने ओबामा की नाक में दम कर रखा है। जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति को सामने से चुनौती दे रहा है और ओबामा दुनिया के सामने गुहार लगा रहे हैं। वे शख़्स हैं जुलियन एसेंज, विकिलीक्स की स्थापना करनेवाला शख़्स। एसेंज का कहना है कि जब मैं 14 साल का था मैंने सॉफ्टवेयर प्रोटेक्शन सिस्टम को समझने और उसे तोड़ने में लग गया था, फिर मैं एक एक्टिविस्ट कम्प्यूटर हैकर बन गया। अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण के दौरान एक युद्धविरोधी प्रदर्शन के तौर पर नासा का कम्प्यूटर हैक कर लिया गया, प्रक्षेपण रद्द करना पड़ा। 6 साल तक मुकदमा चला, मैंने युद्ध के बारे में जानना शुरू कर दिया। इसके बाद जुलियन एसेंज ने हैकर्स और विशेषज्ञों की एक टीम के साथ विकिलीक्स डॉट ओआरजी नाम की वेबसाइट की स्थापना की। यह एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर कोई भी अपनी पहचान बताए बगैर गोपनीय दस्तावेज़ों को अपलोड कर सकता है।
|
04-12-2010, 02:58 PM | #4 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: क्या है विकिलिक्स मे???
दुनिया में ये अपनी तरह की पहली वेबसाइट थी। एक साल के भीतर इस वेबसाइट के डेटाबेस में 12 लाख दस्तावेज़ जमा हो चुके थे। दस्तावेज़ों में बैंकों में फ़र्ज़ीवाड़े से लेकर व्यापार जगत, सरकार और यूएस मिलिट्री के राज़ दफ़्न थे। लेकिन 2009 तक मीडिया में विकिलीक्स को गंभीरता से तब तक नहीं लिया गया जब विकिलीक्स ने यूएस मिलिट्री से जुड़ा एक विडियो जारी किया। वीडियो एनक्रिप्टेड फॉर्म में था जिसे कई देशों में बैठे एक्सपर्ट्स ने डिक्रिप्ट किया। लेकिन इस बीच मई 2010 में वीडियो को विकिलीक्स तक भेजनेवाले यूएस आर्मी के इंटेलिजेंस एनालिस्ट ब्राडली मैनिंग को गिरफ़्तार कर लिया गया। यह पहली बार है जब विकिलीक्स को जानकारी भेजनेवाला सीआईए की गिरफ़्त में है। जुलियन एसेंज के लिए अच्छी ख़बर नहीं थी, उन पर अमेरिका में मुकदमा चल सकता है। लेकिन एसेंज रुके नहीं और उन्होंने अक्टूबर में 4 लाख पन्नों के साथ सबसे बड़ा खुलासा किया जिसमें इराक में अमेरिकी सैनिकों की करतूतों का पूरा हिसाब था। ऐसे में अमेरिका का डरना लाज़मी है। उसके राज़ फाश करनेवाली वेबसाइट विकिलीक्स अब 40 लाख पन्नों का खुलासा करनेवाली है।
|
04-12-2010, 05:08 PM | #5 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: क्या है विकिलिक्स मे???
भूल वायदे सरकारे जनता के, नींद चैन की सोते हैं उनसे छीन प्रशासन अपना, कलम की शक्ति दिखलाना है अब फिर इनके कर्त्तव्यों की, स्मृति हमें दिलाना है, इनकी काली करतूतों का, पर्दाफाश करना है
विश्व को खुशहाल बनाने, आज क्रांति फिर लाना है अब हमको संकल्पित होकर, प्रगति शिखर पर चढ़ना है |
04-12-2010, 05:37 PM | #6 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: क्या है विकिलिक्स मे???
एक महीने पहले जब विकिलिक्स ने 4 लाख पन्नों के दस्तावेज़ जारी किए थे जिसमें इराक की एक- एक सच्चाई दर्ज थी, जिसमें बताया गया था कि किस तरह से अमेरिकी सैनिकों ने इराक में अत्याचार किया, क़त्लेआम किया, मनमानी की और अमेरिकी सेना इस पर खामोश रही। अमेरिका विकिलीक्स से ऐसे ही नहीं डर रहा। अभी तो महीना ही पूरा हुआ है जब सैनिक दस्तावेज़ों के लीक होने का सबसे बड़ा मामला सामने आया था। विकिलीक्स ने इराक में अमेरिका की करतूतों के जो राज़ खोले उसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया। इराक वॉर लॉग्स के नाम से जारी हुए 3 लाख 91 हजार 832 दस्तावेजों में इराक में मौजूद अमेरिकी सैनिकों के गुनाहों का सारा कच्चा चिट्ठा मौजूद है। दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिकी सैनिकों ने इराकी कैदियों से सच उगलवाने के लिए हैवानियत की तमाम हदें पार कर दीं।
|
Bookmarks |
Tags |
afghanistan, conspiracy, discussions, iraq, iraq war, latest news, united nations, united states, war, wikileaks |
|
|