|
11-12-2010, 02:12 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
"यही सच है" by मन्नू भंडारी
दोस्तों, आज मैं अपनी सबसे favorite हिंदी स्टोरी पोस्ट कर रही हूँ.
स्टोरी के नाम है "यही सच है" by मन्नू भंडारी इस कहानी पर १९७५ में रजनीगंधा फिल्म बनी थी जिसे उस साल का बेस्ट फिल्म का filmfare का अवार्ड मिला था. अमोल पालेकर और विद्या सिन्हा ने main रोल्स किये थे. |
11-12-2010, 02:17 PM | #2 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
कानपुर
सामने आंगन में फैली धूप सिमटकर दीवारों पर चढ़ गई और कन्धे पर बस्ता लटकाए नन्हे-नन्हे बच्चों के झुंड-के-झुंड दिखाई दिए, तो एकाएक ही मुझे समय का आभास हुआ। घंटा भर हो गया यहाँ खड़े-खड़े और संजय का अभी तक पता नहीं! झुंझलाती-सी मैं कमरे में आती हूँ। कोने में रखी मेज़ पर किताबें बिखरी पड़ी हैं, कुछ खुली, कुछ बन्द। एक क्षण मैं उन्हें देखती रहती हूँ, फिर निरुद्देश्य-सी कपड़ों की अलमारी खोलकर सरसरी-सी नज़र से कपड़े देखती हूँ। सब बिखरे पड़े हैं। इतनी देर यों ही व्यर्थ खड़ी रही; इन्हें ही ठीक कर लेती। पर मन नहीं करता और फिर बन्द कर देती हूँ। |
11-12-2010, 02:17 PM | #3 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
नहीं आना था तो व्यर्थ ही मुझे समय क्यों दिया? फिर यह कोई आज ही की बात है! हमेशा संजय अपने बताए हुए समय से घंटे-दो घंटे देरी करके आता है, और मैं हूँ कि उसी क्षण से प्रतीक्षा करने लगती हूँ। उसके बाद लाख कोशिश करके भी तो किसी काम में अपना मन नहीं लगा पाती। वह क्यों नहीं समझता कि मेरा समय बहुत अमूल्य है; थीसिस पूरी करने के लिए अब मुझे अपना सारा समय पढ़ाई में ही लगाना चाहिए। पर यह बात उसे कैसे समझाऊँ!
|
11-12-2010, 02:18 PM | #4 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
मेज़ पर बैठकर मैं फिर पढ़ने का उपक्रम करने लगती हूँ, पर मन है कि लगता ही नहीं। पर्दे के ज़रा-से हिलने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है और बार-बार नज़र घड़ी के सरकते हुए काँटों पर दौड़ जाती है। हर समय यही लगता है, वह आया! वह आया!
तभी मेहता साहब की पाँच साल की छोटी बच्ची झिझकती-सी कमरे में आती है, "आँटी, हमें कहानी सुनाओगी?" |
11-12-2010, 02:19 PM | #5 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
"नहीं, अभी नहीं, पीछे आना!" मैं रूखाई से जवाब देती हूँ। वह भाग जाती है। ये मिसेज मेहता भी एक ही हैं! यों तो महीनों शायद मेरी सूरत नहीं देखतीं, पर बच्ची को जब-तब मेरा सिर खाने को भेज देती हैं। मेहता साहब तो फिर भी कभी-कभी आठ-दस दिन में खैरियत पूछ ही लेते हैं, पर वे तो बेहद अकड़ू मालूम होती हैं। अच्छा ही है, ज़्यादा दिलचस्पी दिखाती तो क्या मैं इतनी आज़ादी से घूम-फिर सकती थी?
|
11-12-2010, 02:19 PM | #6 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22 |
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
खट-खट-खट वही परिचित पद-ध्वनि! तो आ गया संजय। मैं बरबस ही अपना सारा ध्यान पुस्तक में केंन्द्रित कर लेती हूँ। रजनीगन्धा के ढेर-सारे फूल लिए संजय मुस्कुराता-सा दरवाज़े पर खड़ा है। मैं देखती हूँ, पर मुस्कुराकर स्वागत नहीं करती। हँसता हुआ वह आगे बढ़ता है और फूलों को मेज पर पटककर, पीछे से मेरे दोनों कन्धे दबाता हुआ पूछता है, "बहुत नाराज़ हो?"
रजनीगन्धा की महक से जैसे सारा कमरा महकने लगता है। |
13-12-2010, 01:27 PM | #7 |
Senior Member
|
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
बहुत अच्छी कहानी है ......पोस्ट करने के लिए धन्यवाद
|
12-11-2013, 12:11 AM | #9 |
Diligent Member
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 46 |
Re: "यही सच है" by मन्नू भंडारी
धन्यवाद
अपना Kindle Reader पर इस कहानी को copy कर लिया हूँ। |
Bookmarks |
Tags |
amol palekar, hindi story, mannu bhandari, rajnigandha, rajnigandha story, vidya sinha, yahi sach hai |
|
|