|
13-01-2013, 11:25 AM | #1 |
VIP Member
|
उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस-6 का खिताब जीत लिय
टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस-6 का खिताब जीत लिया है। वे बिग बॉस का शो जीतने वाली तीसरी महिला हैं। शनिवार को रंगारंग समापन कार्यक्रम में सलमान खान ने उर्वशी के फाइनल जीतने की घोषणा की। बतौर विजेता उन्हें 50 लाख का इनाम मिला है। इमाम सिद्दीकी उपविजेता रहे हैं। उन्हें 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया है।
अंतिम दो में शामिल इमाम सिद्दीकी और उर्वशी के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा। जहां उर्वशी ने बाजी मारी, वहीं इमाम दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सना खान सेकेंड रनरअप घोषित की गईं। गौरतलब है कि बिग बॉस के लगातार तीन सीजन में महिलाओं ने ही खिताब जीता है। जहां बिग बॉस-4 की विजेता श्वेता तिवारी रहीं, वहीं सीजन - 5 का खिताब जूही परमार को मिला था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 08:34 PM | #2 |
Member
Join Date: Dec 2012
Posts: 34
Rep Power: 0 |
Re: उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस-6 का खिताब जीत लिë
is se achcha to kbc me try kr leti .ghnte bhr men kdod bn jaate lol
|
Bookmarks |
|
|