|
12-12-2012, 08:30 AM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
आज : अजब दिन के गजब जतन
कितना शुभ, कितना अशुभ अंक गणित के फेर में उलझे देश-दुनिया के कई लोग 12-12-12 की खास तिथि को अपने-अपने तरीके से यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन कोई घोड़ी चढ़ने को आतुर है, तो कोई सीजेरियन डिलीवरी के जरिए घर को नए मेहमान की किलकारी से आबाद करना चाहता है। कोई नए व्यवसाय का शुभ शुरुआत करना चाहता है तो मस्ती से भरे रहने वाले युवा पार्टी सेलिब्रेशन के साथ इस खास तारीख को यादगार बनाने के लिए जतन कर रहे हैं। तरीके चाहें कुछ भी हों, पर कारण सभी का एक है और वह है 12-12-12 का खास दिन उनकी जिंदगी में भी कुछ खास बने।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 08:31 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
पिछले साल आई 11-11-11 की तारीख को लोगों ने खास दिन बनाने के लिए बहुत सारे इंतजाम किए थे, क्योंकि ऐसा खास दिन सालों में एक बार ही आता है। ऐसे ही इस साल 12 दिसम्बर यानी आज 12-12-12 को शहर के कई लोग खास तिथि के रूप में देख रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि आज के दिन उनकी जिंदगी में कोई ऐसी चीज हो, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाए। यही वजह है कि लोग अपने घर में नया मेहमान लाने के लिए भी इस तारीख को चुन रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, जिन महिलाओं की डिलीवरी डेट दिसम्बर के पहले या दूसरे सप्ताह में है, वह अपना आपरेशन 12 दिसम्बर को कराने की इच्छा जता रही हैं। इसकी एक वजह ज्योतिषियों का वह दावा है, जिसमें इस दिन जन्मे बच्चों का भविष्य ‘शुभ’ बताया जा रहा है। वहीं, इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ जोड़ियां शादी के अटूट बंधन में बंधने को लालायित हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 08:32 AM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
क्या कहता है ज्योतिष
ज्योतिष की मानें तो 12-12-12 का यह आंकड़ा अपने आप में अद्भुत है। आज के दिन का नक्षत्र योग साल का आखिरी अनूठा संयोग है। अगला अनूठा संयोग 100 साल बाद आएगा। आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे भविष्य में कभी असफल नहीं होंगे। इन बच्चों का मूलांक तीन और भाग्यांक दो रहेगा। ऐसे बच्चे किसी भी विषम परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकेंगे, क्योंकि यह हर बात पर अडिग रहने वाले होंगे। ऐसे में वे जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे, उसे हासिल भी करेंगे। 12 में एक और दो है, इसलिए इसका मूलांक तीन होता है। तीन मूलांक का कारक बृहस्पति है। इसके प्रभाव से यह संयोग बहुत ही शुभ है। ऐसे अंक वाले जातक अलग पहचान और व्यक्तित्व रखते हैं। वह उच्च आकांक्षा वाले लोग होते हैं। इस योग में अब्राहम लिंकन, चर्चिल, चार्ल्स रॉबर्ट जैसे महान लोगों का जन्म हुआ था। पर विवाह के लिए इस दिन कोई मुहूर्त नहीं है। हालांकि की तिकड़ी व्यक्ति के जीवन में ठहराव और सामंजस्य ला सकती है। हिंदू नक्षत्रों के आधार पर न्यूमेरोलॉजी को अध्यात्म से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आज का यह खास दिन जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकता है। वह जोड़े, जो विवाह बंधन में बंधेंगे या जो जन्म लेंगे, वे एक खुशहाल जीवन जी पाएंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 08:37 AM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
बाज़ार ये कर रहा है ऑफर
होम डेकोर और ब्रांडेड फुटवियर्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट। स्मार्टफोन, टैबलेट पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट। डायमंड व गोल्ड ज्वैलरी पर 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट। रियल एस्टेट डील पर दस लाख तक की बचत।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 08:39 AM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
और भी है खास
आज जिन लोगों का जन्मदिन है, उनका कहना है कि वैसे तो हर साल ही जन्मदिन अच्छा बन जाता है, पर इस वर्ष 12-12-12 के रूप में खास बन जाएगा। वह अपने बर्थ-डे को जमकर सेलिब्रेट करने वाले हैं। आज के दिन को खास बनाने के लिए कई जगह पार्टीज के आयोजन भी किए जा रहे हैं। खासकर युवाओं ने 12-12-12 को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी की सारी तैयारी कर रखी हैं। रात को गा-बजाकर डांस करने के साथ स्नैक्स का भी मजा लिया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 08:43 AM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
बंधन में बंधने को आतुर
आधुनिक युग में लोग अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। कोई उड़ते हुए विमान में शादी करना चाहता है तो कोई पानी के अंदर। कुछ लोग चांद पर जाकर शादी करने के इच्छुक हैं तो कुछ अद्भुत संयोग के दिन शादी करना चाहते हैं। हर जोड़े का बस यही सपना होता है कि उनकी शादी इतनी यादगार बने कि सालों तक लोग इसे याद रखें। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए इस साल हजारों जोड़ों ने एक अनोखी तारीख के दिन सात जन्मों के इस बंधन में बंधने की योजना बनाई है। ऐसा ही संयोग आज बनने जा रहा है यानी 12-12-12। इस बेहद अनोखी तारीख को कई कपल अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। भले ही हिंदू धर्म के अनुसार आज शादी का कोई साया नहीं पड़ रहा है, लेकिन कई जोड़े आज की इस खास डेट को शादी करने के लिए पंचांग को छोड़कर न्यूमेरोलॉजिस्ट की सहायता ले रहे हैं। जो लोग आज शादी करने वाले हैं, उनका मानना है कि शादी जीवन का एक ऐसा उत्सव है जो हमेशा यादगार रहता है। ऐसे में यह तारीख स्पेशल दिन को और भी स्पेशल बना देगी। वहीं, क ईजोड़ियां इस खास दिन पर कोर्ट मैरिज करने की भी तैयारी कर रही हैं। हालांकि इस तारीख को कोई शुभ मुहूर्त तो नहीं हैं, पर अंक गणित के अनुसार 12-12-12 यानी 3+3+3=9 होता है। यह तारीख मंगल कार्य के लिए उत्तम है, लेकिन ज्योतिष की माने तो यह भी देखना पड़ेगा कि जिन कपल का आपसी तालमेल मंगल के कारण बिगड़ रहा है, उनको यह तारीख नहीं अपनानी चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 10:28 AM | #7 |
VIP Member
|
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
बड़े भैय्या ! आज के एतिहासिक दिन के बारे मे उपयोगी जानकारी देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया |
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
12-12-2012, 09:43 PM | #8 | |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
Quote:
यदि ज्योतिष की बात की जाय तो आज से कुछ दिन पहले तक ज्योतिष के अनुसार इस दिन कोई ख़ास गृह नक्षत्र का संयोग नहीं था ,लेकिन लोगो के जोश को देखते हुए ज्योतिषियों ने अपनी राय बदल दी ! |
|
12-12-2012, 10:30 PM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
आपने सही कहा। अक्सर ऐसा ही होता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-12-2012, 10:32 PM | #10 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज : अजब दिन के गजब जतन
लीजिए हो गए ब्रेंडन और एमिलिया एक ... ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|