|
10-06-2013, 11:58 AM | #1 |
VIP Member
|
ब्रेस्ट साइज को ऐसे कीजिये कम
कभी-कभी ऐसी महिलाएं जिनके ब्रेस्ट बड़े होते हैं, वे दूसरों के सामने बात करने में असहज और अजीब सा फील करती हैं। उनके लिये टाईट टी-शर्ट पहनना मानों एक ख्वाब सा बन गया हो और तो और हर ग्रुप में खुद को कटा सा महसूस करना उनके लिये आम बात हो जाती है। बड़े ब्रेस्ट साइज का कारण या तो मोटापे की वजह से होता है या फिर वंशानुगत। कभी-कभी शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल हाई हो जाता है, तो भी ऐसी समस्या आ जाती है। लेकिन बस्ट साइज को कम करने के लिये कुछ सिंपल एक्सर्साइज है जिससे ब्रेस्ट का आकार कम हो जाता है, क्या है वो आइये जानते हैं। बस्ट साइज को कम करने के लिये व्यायाम 1. ब्रेस्ट बहुत सारे फैटी टिशू से बना हुआ होता है, जिसको कम करके आप अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं। इसलिये कसरत करना बहुत आवश्*यक है, इससे आप शरीर की वसा को घटा कर अपने ब्रेस्ट साइज को भी कम कर सकती हैं। आपको दौड़ने, साइकलिंग, सीढि़यां चढ़ने और स्विमिंग करने जैसी कैलोरी बर्न वाली एक्सर्साइज से जरुर लाभ होगा। 2. पुश अप एक्*सर्साइज काफी प्रभावशाली व्*यायाम है, जिससे सीने और कंधे की मासपेशियां मजबूत होती हैं और बस्*ट साइज शेप में आ जाता है। 3. जमीन पर लेट जाएं और हाथों में डंबल ले लें। अब अपने हाथों को हवा में ऊपर और नीचे करें। इस ब्रेस्*ट एक्*सर्साइज से आपके ब्रेस्*ट जरुर कम होंगे। 4. स्*विमिंग एक प्रभावशाली कार्डियो एक्*सर्साइज है, जिससे ब्रेस्*ट साइज कम होता है। स्*विमिंग के समय किये जाने वाले फ्रंट और बैक स्*ट्रोक से चेस्*ट और कंधे की मासपेशियों पर जोर पड़ता है, जिससे अपने आप ही ब्रेस्*ट साइज कम होगा। 5. प्राकृतिक रुप से ब्रेस्*ट कम करने के लिये जौगिंग भी एक अच्*छी एक्*सर्साइज होती है। रोजाना 20 से 30 मिनट तक के लिये जौगिंग करें जिससे आपके ब्रेस्*ट सही शेप में आएं। लेकिन जौगिंग करते समय एक टाइट ब्रा का पहनना बहुत आवश्*यक है। 6. चेस्*ट फ्लाइ भी एक तरह का अच्*छा व्*यायाम होता है, जिसमें जमीन पर लेट कर हाथों में डंबबेल ले कर हाथों को एक साथ जोड़ कर फिर अलग करना होता है। जिस तरह तितली उड़ती है उसी तरह यह व्*यायाम किया जाता है। इसको 5 बार करने के बाद दुबारा रिपीट करें। 7. ब्रेस्*ट साइज को कम करने के लिये व्*यायाम के अलावा भी खाने-पीने का बहुत ख्*याल रखें। इसके अलावा अगर आप बिगनर हैं तो कभी भी स्*ट्रेच से न शुरु करें। धीरे-धीरे अपने वर्कआउट का समय बढ़ाएं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-08-2013, 04:32 PM | #2 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: ब्रेस्ट साइज को ऐसे कीजिये कम
उत्तम........................................ ...
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
Bookmarks |
|
|