|
12-02-2011, 07:32 AM | #1 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र भी है। राजधानी होने के कारण भारतीय सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं प्राचीन नगर होने का कारण इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से कुतुबमीनार और लौह स्तंभ जैसे विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केंद्र समझे जाते हैं। एक ओर हुमायूँ का मकबरा जैसा मुगल शैली की ऐतिहासिक राजसिक इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर दूसरी ओर निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह।
लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं बिरला मंदिर, बंगला साहब का गुरुद्वारा, बहाई मंदिर और देश पर जान देने वालों का स्मारक भी राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। भारत के प्रधान मंत्रियों की समाधियाँ हैं, जंतर मंतर है, लाल किला है साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और बाज़ार हैं जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल लूट लेते हैं।
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
12-02-2011, 07:44 AM | #2 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
लक्ष्मी नारायण मंदिर
लक्ष्मी नारायण मंदिर बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित यह मंदिर दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण 1938 में हुआ था और इसकाउद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था। बिड़ला मंदिर अपने यहां मनाई जाने वाली जन्माष्टमी के लिए भी प्रसिद्ध है। जन्माष्टमी का त्यौहार यहां बहुत हर्षोल्लामस के साथ मनाया जाता है। इसके वास्तुशिल्प की बात की जाए तो यह मंदिर उड़ियन शैली में निर्मित है। मंदिर का बाहरी हिस्सा सफेद संगमरमर और लाल बलुआपत्थिर से बना है जो मुगल शैली की याद दिलाता है। मंदिर में तीन ओर दो मंजिला बरामदे हैं और पिछले भाग में बगीचे और फव्वारे हैं। यह मंदिर मूल रूप में १६२२ में वीर सिंह देव ने बनवाया था, उसके बाद पृथ्वी सिंह ने १७९३ में इसका जीर्णोद्धार कराया।सन १९३८ में भारत के बड़े औद्योगिक परिवार, बिड़ला समूह ने इसका विस्तार और पुनरोद्धार कराया।
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
12-02-2011, 07:47 AM | #3 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
जन्माष्टमी के अवसर पर सजा हुआ मंदिर
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
12-02-2011, 07:48 AM | #4 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
किनारे की भित्ति शोभा
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
12-02-2011, 07:50 AM | #5 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
गरुड़ स्तंभ
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
12-02-2011, 07:52 AM | #6 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
आद्या कात्यायिनी मंदिर
आद्या कात्यायिनी मंदिर या छतरपुर मंदिर दिल्ली के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में एक है। यह मंदिर गुंड़गांव-महरौली मार्ग के निकट छतरपुर में स्थित है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है और इसकी सजावट बहुत की आकर्षक है। दक्षिण भारतीय शैली में बना यह मंदिर विशाल क्षेत्र में फैला है। मंदिर परिसर में खूबसूरत लॉन और बगीचे हैं। मूल रूप से यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। इसके अतिरिक्तं यहां भगवान शिव, विष्णु, देवी लक्ष्मी, हनुमान, भगवान गणेश और राम आदि देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश से यहां भक्त एकत्र होते हैं और समारोह में भाग लेते हैं। इस दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। यहां एक पेड़ है जहां श्रद्धालु धागे और रंग-बिरंगी चूड़ियां बांधते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
27-02-2011, 04:29 PM | #7 |
Special Member
Join Date: Jan 2011
Posts: 3,405
Rep Power: 33 |
Re: दिल्ली के दर्शनीय स्थल
बहुत अच्छे जेम्स जी
आपने तो दिल्ली के दर्शन करवा दिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
__________________
|
27-02-2011, 09:34 PM | #8 |
Exclusive Member
|
Re: दिल्ली के दर्शनीय स्थल
दिल्ली तो राजधानी हि है
__________________
ईश्वर का दिया कभी 'अल्प' नहीं होता,जो टूट जाये वो 'संकल्प' नहीं होता,हार को लक्ष्य से दूर ही रखना,क्यूंकि जीत का कोई 'विकल्प' नहीं होता. |
08-05-2011, 11:41 PM | #9 |
Member
Join Date: Mar 2011
Location: बनारस
Posts: 23
Rep Power: 0 |
Re: दिल्ली के दर्शनीय स्थल
दिल्ली के आस पास चण्डीगढ़ ..आगरा ..मथुरा ....????
|
09-05-2011, 04:52 AM | #10 |
Special Member
|
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
श्रीमान चंडीगढ़ हम कभी गए नहीं, मथुरा में ज्यादा घूमा नहीं तो इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, आगरा के बारे में बता देंगे|
__________________
Self-Banned. Missing you guys! मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|फिर मिलेंगे| मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक|| |
Bookmarks |
Tags |
delhi, delhi tourist place, dilli, india, indian tourism, jama masjid, north india, places to visit, red fort, tourism, tourist, visitors |
|
|