|
26-04-2011, 08:55 AM | #1 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
जेल में सुरंग
काबुल। अफगानिस्तान में चरमपंथी विद्रोहियों ने कंधार की एक जेल तक करीब एक हजार फीट लंबी सुरंग खोदी और रविवार रात 470 से अधिक तालिबान साथियों को छु़डाकर निकल भागे। तालिबान का दावा है कि उनके सौ से êयादा कमांडर मुक्त करवा लिए गए हैं और शेष विद्रोह में साथ दे रहे ल़डाके हैं।
जेल के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि जो कैदी भाग निकले हैं उनमें से कई तालिबान चरमपंथी थे। जेल के महानिदेशक गुलाम दस्तगीर मयार ने बताया, जेल के बाहर दक्षिणी हिस्से से जेल तक कई सौ मीटर लंबी एक सुरंग बनाई गई और रविवार रात इससे 476 राजनीतिक कैदी भाग निकले,हालांकि ये दावा भी किया जा रहा है कि कुछ बंदियों को पक़ड लिया गया है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने 320 मीटर लंबी (1050 फीट) लंबी सुरंग खोदी जिसमें उन्हें पांच महीने लगे। जेल से निकल भागे एक तालिबान ल़डाके का कहना है कि उसे सुरंग से निकलने के लिए कोई आधे घंटे घुटनों के बल रेंगना प़डा। पिछले तीन साल में जेल तो़डकर तालिबान के निकल भागने की यह दूसरी ब़डी घटना है। इससे पहले जून, 2008 में एक आत्मघाती हमलावर ने कंधार जेल के दरवाज़े पर ख़ुद को उड़ा लिया था जिसके बाद 900 कैदी भाग निकलने में सफल हो गए थे। इस जेल में करीब 1200 कैदी रखने की क्षमता है। नैटो के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्र्रीय सेना ने कहा है कि यदि अफगान अधिकारी चाहेंगे तो वे इस मामले में सहयोग देने के लिए तैयार हैं। |
26-04-2011, 08:58 AM | #2 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
25 अप्रैल 2011 काबुल। अफगानिस्तान के कंधार शहर की एक जेल से 476 कैदी सोमवार तड़के सुरंग के रास्ते फरार हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। कंधार के मेयर गुलाम दस्तगीर ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "करीब 476 कैदी आज सुबह कंधार जेल से फरार हो गए।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कैदियों ने सुरंग खोदकर बाहर जाने का रास्ता बनाया था। कंधार के पुलिस उपप्रमुख शेर शाह यूसुफजई ने बताया कि अब तक आठ कैदियों को दोबारा पकड़ने में कामयाबी मिली है। उधर, खुद को तालिबानी आतंकवादियों का प्रवक्ता बताने वाले कारी यूसुफ अहमदी ने दावा किया है कि 500 से ज्यादा तालिबानी बंधक जेल से फरार हो गए। उन्होंने फरार होने के लिए जेल में 360 मीटर लम्बी सुरंग खोदी थी। अहमदी ने एक अज्ञात स्थान से मीडिया को बताया कि 106 कमांडरों सहित 541 आतंकवादी फरार हो गए। |
26-04-2011, 09:41 AM | #3 |
Administrator
|
Re: जेल में सुरंग
इस घटना के बारे में पढ़ पर मुझे sawshank redemption फिल्म की याद आ गयी.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
26-04-2011, 10:53 AM | #4 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
सत्तर के दशक में आई फिल्म शोले का एक डॉयलॉग आज तक याद है। जेलर को जब उसके खबरची बताते हैं कि कुछ कैदी जेल में सुरंग बनाकर भागने की फिराक में हैं तो वह इसका मजाक उड़ाते हुए कहता है, जेल में सुरंग ? वहां तो सुरंग नहीं बन पाई थी लेकिन असल जिंदगी में ऐसे कई किस्से हे जो जेल में सुरंग बना कर भाग गये तो ऐसे ही किस्से कुछ और यहा पर पेस करुगा दोस्तों !
|
26-04-2011, 10:57 AM | #5 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
बरेली। सूबे की संवेदनशील सेंट्रल जेल में एक रात को सेंध लग गई। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने बैरक की दीवार खोद डाली। बैरक से निकलकर वह तन्हाई वाली बैरक के रास्ते चारदीवारी तक गया। वहां पानी के पाइप के सहारे दीवार पर चढ़ा, फिर दूसरी ओर उसी पाइप से कूद गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू करा दी है। डीआईजी जेल ने सात सिपाहियों को निलंबित कर दिया, जबकि दो डिप्टी जेलरों के खिलाफ आईजी जेल को पत्र भेजा है।
|
26-04-2011, 11:14 AM | #6 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
नैनी, इलाहाबाद : नैनी जेल में सुरंग मिलने से यहां अफरा-तफरी रही। सुरक्षा की दृष्टि से इसे काफी संवेदनशील माना जा रहा है। वजह, नैनी जेल में खूंखार अपराधियों के साथ कई आतंकवादी भी बंद हैं। सुरंग की सूचना मिलते ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से काफी गोपनीयता बरती गई। सुरंग कितनी पुरानी है, यह किसने खोदी, कहीं यह किसी कैदी के जेल से फरार होने की साजिश का हिस्सा तो नहीं था, यह तमाम सवाल हर किसी के जेहन में उठते रहे। वहीं जेल प्रशासन ने सुरंग को पानी की निकासी के लिए खोदी गई नाली बताकर मामले से ध्यान हटाने की कोशिश की जबकि खुफिया पुलिस इसे किसी बंदी के फरार होने की योजना से जोड़कर देख रहा है।
जेल के मुख्य द्वार के निकट एक सुरंग देख सुरक्षाकर्मियों में इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। देखते ही देखते यह खबर समूचे क्षेत्र में फैल गई। खुफिया पुलिस से जुड़े लोग भी जांच करने पहुंचे और आशंका जताई कि किसी बंदी ने भागने की फिराक में सुरंग खोदी लेकिन सफल नहीं हो पाया। सुरंग के स्थान पर कुछ उपकरण मिलने की बात भी है लेकिन इसकी पुष्टि करने को अधिकारी तैयार नहीं थे। सुरंग खोदने वाला बाहरी दीवार तक कैसे पहुंचा, इसका उत्तर भी किसी के पास नहीं है। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक अंबरीश गौड़ का कहना है कि कंबल फैक्ट्री के समीप होने वाले जल-जमाव के कारण नाली की खुदाई कराई गई है जिससे वहां का पानी परिसर से बाहर निकल सके। इसके लिए लोहे के जंगले भी तैयार करवाए गए है। सुरंग जैसी कोई बात नहीं है। |
26-04-2011, 12:44 PM | #7 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: vadodara
Posts: 1,424
Rep Power: 21 |
Re: जेल में सुरंग
क्या बात है!
भगौड़े पर पूरा एक सूत्र समर्पित! बंधू जानकारी देते रहे ताकि यह पता चल सके की कौन कहाँ भाग रहा है/ हा हा हा हा हा
__________________
The world suffers a lot. Not because of the violence of bad people, But because of the silence of good people! Support Anna Hazare fight against corruption... Notice:->All the stuff which are posted by me not my own property.These are collecting from another sites or forums. |
26-04-2011, 12:54 PM | #8 |
Exclusive Member
|
Re: जेल में सुरंग
bhayanak khabar hai bhai
__________________
दोस्ती करना तो ऐसे करना जैसे इबादत करना वर्ना बेकार हैँ रिश्तोँ का तिजारत करना |
26-04-2011, 03:29 PM | #9 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
अम्बाला. सेंट्रल जेल में मुजरिमों ने सुरंग खोदकर भागने का प्रयास किया था। मुजरिमों ने एक खुरपी व धारदार बर्तनों से जेल में कई फुट गहरी सुरंग खोदी थी। मगर जेल प्रशासन को भनक लगने के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। यह बात ट्रायल कोर्ट के सामने जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट संजय बांगड़ ने मानी है। ट्रायल कोर्ट के सामने डिप्टी सुपरिटेंडेंट संजय बांगड़ ने माना कि 18 अक्टूबर 2008 को सेंट्रल जेल के भीतर सुरंग खोदने में फांसी के पांच मुजरिम शामिल थे। इन मुजरिमों में रेलूराम पुनिया कांड में फांसी की सजायाफ्ता मुजरिम सोनिया उसका पति संजीव कुमार, बंगाली राजन गौड़, पाकिस्तानी जासूस मसूद अख्तर तथा आनंद किंडोह शामिल हैं। फांसी की सजा पाने वाले धर्मपाल पर भी साजिश में शामिल होने के आरोप थे, लेकिन जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। उपरोक्त मुजरिमों के साथ जांच के दौरान पुलिस ने राजीव, ऋषिराज तथा पूनम को भी आरोपी बनाया था। बंगाली राजन गौड़, मसूद अख्तर तथा आनंद को अब फांसी की सजा से माफी मिल चुकी है। ये तीनों अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल अधिकारी ने यह भी माना कि मुजरिमों के कब्जे से एक खुरपी व कुछ नुकीले बर्तन भी जब्त किए गए थे। बांगड़ ने मामले से जुड़े अहम पहलुओं का जिक्र ट्रायल कोर्ट के सामने किया। |
26-04-2011, 03:33 PM | #10 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
आगरा जिला जेल में सुरंग बनाने का प्रयास किया गया है। जेल की चहारदीवारी के समीप डेढ़ फुट गहरा गड्ढा मिला है, जो घास-फूस से ढका था। लेकिन कैदी अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते इससे पहले ही जेल प्रशासन को इसकी भनक लग गयी। गड्ढे को भर दिया गया है। उधर, जेल प्रशासन ने सुरंग बनाने की जानकारी से इनकार किया है। वर्तमान समय में जिला जेल में करीब 1850 बंदी/कैदी हैं। जबकि बैरकों की कुल क्षमता करीब आठ से नौ सौ के बीच है। जेल में 80 महिलाएँ भी हैं। 18 से 23 साल की उम्र के कैदियों की संख्या 65 के करीब है। जिला जेल में बदमाश भूरा सहित अन्य कुख्यात कैदी बंद हैं। जेल सूत्रों के अनुसार जेल के पिछले हिस्से की ओर (चहारदीवारी के समीप) गड्ढा देखा गया। यह गड्ढा डेढ़ फुट गहरा था। गड्ढा मिलने की सूचना कई आला अधिकारियों को भी दी गई। जेल सूत्रों के अनुसार कई सिपाही मौके पर पहुँचे और उन्होंने गड्ढे को देखा, जबकि आला अधिकारी जानकारी मिलने के बाद भी नहीं पहुँचे। जेल में सुरंग बनने की बात को कोरी अफवाह साबित करार दिया और गड्ढे को तुरंत भरने के लिए कहा गया। सूत्र बताते हैं कि गड्ढे को कई कैदियों ने खोदा है। आमतौर पर कैदियों को खाना खाने के लिए छोड़ा जाता है। इसी दौरान तीन से चार कैदी सिपाहियों की नजर से बचते हुए पिछले हिस्से में पहुँचे हैं। यह खुदाई अलग-अलग की गयी है ताकि किसी भी अफसर या फिर सिपाही को शक न हो सके। हर दिन थोड़ी बहुत खुदाई के बाद गड्ढे को घास-फूस से ढक दिया जाता था ताकि किसी की नजर उस पर न पड़ सके। जेल सूत्रों के अनुसार कैदियों के मंसूबे साफ थे। अगर कैदी आठ से नौ फुट की खुदाई और कर लेते तो आसानी से जेल से फरार होने में सफल हो जाते।
|
Bookmarks |
|
|