|
25-07-2018, 12:56 PM | #1 |
Member
Join Date: Jul 2018
Posts: 32
Rep Power: 0 |
सुपस्टार राजकुमार के बेटे पुरू राजकुमार क
The hook desk : बॉलीवुड में इतने सालों में कई ऐसे दिगज्ज एक्टर आये जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नया इतिहास रच दिया। कुछ अभिनेता एक-दो फिल्मों का हिस्सा बनकर गायब हो गए।
सुपरस्टार राजकुमार की बुलंद आवाज और उनके दमदार अभिनय के आज भी सब फैन हैं। अपनी बहतरीन डायलॉग से दर्शको को रोमांचित करने वाले राजकुमार को आज कौन नहीं जानता? आपने इनके बेटे को फिल्मों में देखा तो जरूर होगा लेकिन शायद आप पहचान नही पाए कि ये एक्टर राजकुमार का ही बेटा है। सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार हैं। पुरू फिल्मों में तो आए लेकिन खास पहचान नहीं बना पाए। पुरू को आपने फिल्म बाल ब्रहमचारी में देखा होगा। करिश्मा कपूर के साथ ये फिल्म पुरू की काफी लोकप्रिय रही। ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म उमराव जान में भी वह खास रोल में नजर आए। आज पुरू फिल्मों और इंडस्ट्री से बिल्कुल गायब हैं। पुरू को आज कोई न जानता है न पहचानता है। बीते दिनों पुरू कुछ फिल्मों में दिखे लेकिन उनके काम को नोटिस नहीं किया गया। सुपरहिट रहे उनके पिता राजकुमार को लोग आज तक याद करते हैं। वहीं पुरू को अब फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है। फिल्मों में उन्हें अपने मनमुताबिक और काबिलियत के हिसाब से किरदार कभी अॉफर नहीं हुए। अपने पिता के स्टारडम को भी वो भुना नहीं पाए। जैसे की आज के स्टारकिड्स परिवारवाद से आगे बढ़ रहे हैं। Read full story: https://thehook.news/postdetail/inde...ry-of-rajkumar |
Bookmarks |
Tags |
actors, bollywood, news forum, news in hindi |
|
|