|
12-06-2016, 01:01 AM | #1 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 66 |
सहारे न मिले
दोस्तों ,... दुनिया के दोरंगी व्यवहार को देखकर कहीं पर अचानक ही ये अल्फाज़ मन में आ गये और लिख डाली ये कविता कृपया ये न समझिएगा की मैंने आप बीती लिखी है पर हाँ किसी के जीवन से घटी घटना से मिलते हैं इस कविता के अल्फाज़ .
हम तो खुश थे की चलो कुछ सहारे मिले आगे चलकर देखा तो वो ही उदासियों के नज़ारे मिले खाक करे रुस्वाइयाँ इनसे अब , यहाँ तो हम दिल से हारे मिले ज़ख्म देने की भी होती है एक हद पर हमें तो अपने भी ज़ख्म देने वाले मिले शिकायतें क्या करे उनसे जो अपने थे वो ही पराये निकले आसमा भी बात करता है आप्ताभ से पर हम तो वो हैं जिसे दोरंगी दुनिया के डबल नज़ारे ही मिले जुस्तजू थी की उनके साथ के संग निकल जायेंगे ये मौसम सुहाने अफ़सोस की हमें उनके बिछाए अंगारे ही मिले सोचा था खुशियों में आयेंगे वो बहार बनकर पर वो तो खिज़ाओं से भरे कांटे निकले रौंद दी सारी खुशियाँ हमें तो आंसुओं के धारे ही मिले सोचे हैं आज हम क्यूँ मिले थे इनसे जो अपने बनकर पराये निकले |
12-06-2016, 12:31 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: सहारे न मिले
रिश्ते खून के हों, दिलों के हों या भावनाओं के, यदि आशानुकूल नहीं चलते तो तकलीफ़ देते हैं. आपने इसी मनोदशा को कविता के केंद्र में रखा है और हमें एक कमाल की रचना पढ़ने का अवसर प्रदान किया है. बहुत बहुत धन्यवाद, बहन पुष्पा जी. उक्त कविता से ही ली गई कुछ पंक्तियाँ:
हम तो खुश थे की चलो कुछ सहारे मिले / पर हमें तो अपने भी ज़ख्म देने वाले मिले दोरंगी दुनिया के डबल नज़ारे ही मिले / रौंद दी सारी खुशियाँ हमें तो आंसुओं के धारे ही मिले.... इनसे जो / अपने बनकर पराये निकले
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
13-06-2016, 01:48 PM | #3 | |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 66 |
Re: सहारे न मिले
Quote:
बहुत बहुत धन्यवाद भाई , सच कहा आपने एइसे रिश्ते मानव जीवन के लिए बोझ के सिवा और कुछ नहीं रह जाते फिर भी ये बोझ उठाये इन्सान जिए जाते हैं .. कई लोगों को एइसे देखा है समाज में हमने कोई मिठास नहीं होती ..कोई अपनापन नहीं होता रिश्तों में पर निभाए जाते हैं उसे लोग .. |
|
Bookmarks |
|
|