|
04-10-2019, 01:34 PM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- मंज़र नहीं देखा
ग़ज़ल- मंज़र नहीं देखा
(मापनी- 221 2121 1221 212) ■□□■□□■□□■□□■□□■ भीतर की हलचलों का वो मंज़र नहीं देखा सबने मुझे देखा मेरे अंदर नहीं देखा सब लोग मानते रहे हैं कोयला मुझे हीरे को जौहरी ने भी छूकर नहीं देखा हँसते हुए ही तो मुझे देखा है रात-दिन अश्कों का मेरे तूने समंदर नहीं देखा घायल जो मैं हुआ हूँ तो इल्ज़ाम दूँ किसे मैनें किसी के हाँथ में पत्थर नहीं देखा मंजिल के वास्ते सदा भटका हूँ दर-ब-दर सो कर महज़ यूँ स्वप्न ही सुंदर नहीं देखा "आकाश" हँस रहे हो क्यूँ बेबस गरीब पर क्या तुमने भी बदलता मुक़द्दर नहीं देखा ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक- 02/10/2019 ■□□■□□■□□■□□■□□■ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाईल- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 05-10-2019 at 05:48 AM. |
04-11-2019, 11:31 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ज़ल- मंज़र नहीं देखा
एक अद्वितीय ग़ज़ल के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, मित्र आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
20-11-2019, 08:38 AM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- मंज़र नहीं देखा
|
Bookmarks |
|
|