|
07-08-2011, 02:56 PM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
बिरला विद्रोही आशिक
अब वो कुछ आवारा है , भटक रहा बंजारा है ;
जाल फेंकता , जगह - जगह पर , सागर का मछुवारा है . गुलशन में छुट्टा घूमें , जिसका चाहे मुंह चूमे ; भंवरा बनकर डोल रहा है , फूल - फूल को प्यारा है . कली -कली की चाहत है , हसीं दिलों की राहत है; उसने उसकी कद्र न जानी , वो समझी नक्कारा है. कूचे - कूचे जाता है , सबमें आस जगाता है; बादल बनकर घूम रहा है , मौसम का हरकारा है . सावन का वो झोंका है , चाहे जिसे भिगोता है ; विरह - व्यथा से सुलग रहीं जो , उनके लिये फव्वारा है . आसानी से आता है , सबके हाथ सध जाता है ; जी चाहे जो राग छेड़ ले , ऐसा वो इकतारा है . हसीं चोट से घायल है , किसी का उतरा पायल है ; जैसा बेबस उसने समझा , वैसा नहीं बेचारा है . गैरत उसकी जाग उठी , आशिक अब विद्रोही है ; खब्त उतारे पूरी जात पे , किसी के इश्क का मारा है . रचनाकार ~~डॉ. राकेश श्रीवास्तव लखनऊ ,इंडिया . (शब्दार्थ ~~ हरकारा = संदेशवाहक , इकतारा = एक प्रकार का सरल सुलभ वाद्य यन्त्र , खब्त = झक्क ,उन्माद .) Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 07-08-2011 at 05:17 PM. |
25-08-2011, 06:37 PM | #2 |
Senior Member
Join Date: Dec 2010
Location: Dilli NCR
Posts: 1,210
Rep Power: 20 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
श्रीवास्तव जी आप वास्तव में बहुत अच्छे रचनाकार हैं. आपकी स्सभी रचनाएँ एक से बढ़कर एक जबरदस्त हैं. इनकी तारीफ में शब्द ही नहीं मिल पाते. आपसे हमेशा यही उम्मीद रहेगी की आप निरंतर योंही फोरम पर योगदान देकर हमारा मनोरंजन करते रहेंगे.
__________________
क्योंकि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है. |
08-09-2011, 11:27 PM | #3 |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: Rudrapur
Posts: 373
Rep Power: 17 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
|
25-08-2011, 11:29 PM | #4 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
वरिष्ठ सदस्य ,मनीष कुमार जी ,
आपका बहुत -बहुत शुक्रिया . |
08-09-2011, 10:03 PM | #5 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
हमेशा की तरह बेहतरीन, लाजवाब … बहुत ही सुन्दर रचना …
|
09-09-2011, 12:33 AM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
युवराज जी एवं भुवन जी
को बहुत - बहुत धन्यवाद . |
09-09-2011, 11:47 PM | #7 |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
dr. Rakesh ji...kavita to achhi hai... vidrohi hona to aashiq ka swbhav ya pravriti hi nahi hai ...shayad isiliye aapne topic me
'' virla vidrohi aashiq '' likha hai..rep.....
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
10-09-2011, 07:55 AM | #8 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
रणवीर जी ;
हाँ , मैंने भी काफी मनन किया था , तभी शब्द विशेष का प्रयोग किया . आपने भी गहराई तक सोचा और सही जाना . इस सोच के लिए आपका शुक्रिया . Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 10-09-2011 at 09:06 AM. |
10-09-2011, 01:39 PM | #9 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
रणवीर जी ,
ज़रा इस पुराने चर्चित शेर पर भी गौर फरमाएं --- '' तू है हरजाई तो अपना भी यही तौर सही ; तू नहीं और सही और नहीं और सही .'' |
10-09-2011, 11:48 PM | #10 | |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: बिरला विद्रोही आशिक
Quote:
kahun to ek sache aasiq ko santushti sirf apni mashooka ki bahon me hi milti hai ....isiliye to wo '' virla '' hota hai......
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
|
Bookmarks |
|
|